क्रिकेट

आज की मैच में अश्विन को मिल सकता है मौका, कप्तान कोहली ने दिए संकेत

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सिर्फ ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए अंतिम एकादश में परिवर्तन का रास्ता खुला रखा है क्योंकि टीम मैनजमेंट ने पाया है कि इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में पिच में घास कम होगी.

आज की मैच में अश्विन को मिल सकता है मौका, कप्तान कोहली ने दिए संकेत
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI)

लीड्स, 24 अगस्त: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli ) ने सिर्फ ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के लिए अंतिम एकादश में परिवर्तन का रास्ता खुला रखा है क्योंकि टीम मैनजमेंट ने पाया है कि इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में पिच में घास कम होगी. कोहली ने हालांकि कहा कि उन्हें पिछले सप्ताह लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ मिली 151 रन से जीत दिलाने वाली एकादश को बदलने का कोई कारण नहीं नजर आता. यह भी पढे: IND vs ENG 3rd Test: तीसरे टेस्ट में इस दिग्गज खिलाड़ी की हो सकती हैं टीम में वापसी, कप्तान विराट कोहली ने दिया संकेत

कोहली ने तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, "हमारे पास तब तक कुछ भी बदलने का कोई कारण नहीं है जब तक कि लोगों को ऐसी कोई परेशानी ना हो जिसका सामना हमने पिछले टेस्ट को समाप्त करने के बाद से नहीं किया है. "उन्होंने कहा, "जाहिर है कि आप जीतने वाले संयोजन को परेशान नहीं करना चाहेंगे.  विशेषकर तब जब टीम ने दूसरे टेस्ट में इतनी अभूतपूर्व जीत हासिल की है।"कोहली ने हालांकि यह भी कहा कि भारत एकादश की घोषणा करने जा रहा है और अश्विन शायद पिच के कारण खेल सकते हैं.  उन्होंने कहा कि टीम मैनजमेंट पहले 12 खिलाड़ी चुनेगा फिर बुधवार को पिच को देखते हुए अश्विन पर कोई फैसला लेगा.

कप्तान ने कहा, "जहां तक अश्विन के खेलने का सवाल है तो हम पिच को जिस तरह से देख रहे थे उसे देखकर काफी हैरान हैं.  हमने बहुत सी सतह देखी है लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे उम्मीद नहीं थी ऐसा होगा. मुझे लगा था कि पिच में काफी घास होगी.  लेकिन ऐसा नहीं है. "कोहली ने कहा, "कुछ भी संभव है.  हम हमेशा 12 खिलाड़ी चुनते हैं और उसके बाद पिच को देखते हुए क्या सही संयोजन रहेगा उसका चयन करते हैं. " अगर अश्विन को लिया जाता है तो वह रवींद्र जडेजा की जगह अंतिम एकादश में शामिल किए जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2021 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).