वार्नर की गैरमौजूदगी में ओपनिंग करने को तैयार हैं लाबुशैन

दाएं हाथ के आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन ने कहा है कि वह डेविड वार्नर की अनुपस्थिति में अपनी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने को तैयार हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम (Photo Credits: File Photo)

सिडनी, 30 नवंबर: दाएं हाथ के आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन (Marsan Labushen) ने कहा है कि वह डेविड वार्नर (David Warner) की अनुपस्थिति में अपनी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने को तैयार हैं. वार्नर को दूसरे वनडे में ग्रोइन में चोट लग गई थी जिसके कारण वह भारत के खिलाफ बाकी के बचे सीमति ओवरों के मैचों में नहीं खेल पाएंगे. इसका मतलब है कि वार्नर बुधवार को होने वाले तीसरे वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. ईएसपीएनक्रिकइंफो (espncricinfo) ने लाबुशैन के हवाले से लिखा है, "निश्चित तौर पर, अगर मुझसे सलामी बल्लेबाजी करने के लिए पूछा जाता है तो मैं यह करना पसंद करूंगा. हम देखेंगे कि हमारी टीम अगले कुछ मैचों में किस तरह से खेलती है. लेकिन हां मैं इसका लुत्फ उठाऊंगा."

उन्होंने कहा, "नंबर-4 पर मेरा काम स्थिति को पढ़ना और उसके हिसाब से अपना खेल खेलना है." आस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत (India) के खिलाफ पहले वनडे में 374 का स्कोर किया था और दूसरे वनडे में 389 रनों का. दूसरे मैच में स्टीव स्मिथ ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 104 रन बनाए थे. लाबुशैन ने 61 गेंदों पर 70 रनों का योगदान दिया था.

यह भी पढ़े: India vs Cricket Australia XI: पृथ्वी शॉ ने जमकर की ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई, कोहली ने भी नहीं बख्शा, देखें विडियो.

उन्होंने कहा, "जब मैं बल्लेबाजी करने आया था तब स्टीव (Steve) बल्लेबाजी कर रहे थे. उस समय साझेदारी बनाने और उनके साथ खड़े रहने की बात थी. जब वह आउट हो गए तो मैंने और मैक्सवेल ने तेजी से रन बनाए."

उन्होंने कहा, "पारी के आखिरी में अपना काम करना अच्छा रहा. ऐसा करने का मुझे मौका नहीं मिलता. मुझे लगता है कि यह काफी अहम है."

Share Now

संबंधित खबरें

ICC Six Men's ODI Centuries On Same Day: आईसीसी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! एक ही दिन वनडे क्रिकेट में जड़े गए 6 शतक, विराट कोहली-शुभमन गिल समेत इन बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराया, 2-0 से सीरीज बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 366 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमक़ेदारी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा वनडे, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट