Ind vs Eng 1st ODI 2021: कोहली आईसीसी टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे, रोहित को भी हुआ फायदा

भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर जबकि उप कप्तान रोहित शर्मा तीन पायदान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गये.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter/ICC)

दुबई, 24 मार्च : भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर जबकि उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) तीन पायदान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गये. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला जीत के लिये अंतिम मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए 52 गेंद में नाबाद 80 रन बनाये और रोहित के साथ 94 रन की भागीदारी निभायी थी. वह लोकेश राहुल से एक स्थान आगे भारत के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी बन गये हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अनुसार रोहित उस मैच में 34 गेंद में 64 रन की बदौलत साप्ताहिक अपडेट में तीन पायदान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गये. यह अपडेट अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की श्रृंखला और भारत-इंग्लैंड श्रृंखला के अंतिम दो मैचों के बाद हुआ है.

भारतीय बल्लेबाजों में श्रेयस अय्यर (Shreyas iyer) भी पांच पायदान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ 26वें स्थान पर पहुंच गये जबकि सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अच्छी प्रगति की है. श्रृंखला के दूसरे टी20 के दौरान पदार्पण करने वाले सूर्यकुमार यादव को कोई अंक नहीं मिला था क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था. लेकिन अंतिम दो मैचों में 57 और 32 रन के स्कोर के बाद वह 66वें स्थान पर जबकि पंत 11 पायदान ऊपर चढ़कर 69वें नंबर पर पहुंच गये. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी गेंदबाजी रैंकिंग में 21 पायदान के फायदे से 24वें जबकि हार्दिक पंड्या 47 पायदान ऊपर 78वें स्थान पर हैं. इंग्लैंड के लिये डेविड मलान ने अंतिम मैच में 68 रन की पारी की बदौलत रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कब्जाया हुआ है जबकि जोस बटलर एक पायदान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंच गये. यह भी पढ़ें :

गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को भी फायदा मिला है.

वनडे रैंकिंग में जॉनी बेयरस्टो मंगलवार को पुणे में भारत के खिलाफ श्रृंखला के शुरूआती मैच में 94 रन की पारी खेलने से चार स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गये. भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को 98 रन की मैच विजयी पारी से दो पायदान का लाभ मिला जिससे वह 15वें जबकि भुवनेश्वर पांच पायदान के फायदे से ताजा वनडे अपडेट में शीर्ष 20 रैंकिंग में पहुंच गये हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड