इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फोलोअर पाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने कोहली

भारत के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फोलोअर पाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: PYI)

नई दिल्ली, 2 मार्च : भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम (Instagram) पर 100 मिलियन (10 करोड़) फोलोअर पाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. कोहली इसके साथ ही 100 मिलियन फोलोअर पाने वाले क्लब में जुवेंतस के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo), नेमार, अर्जेटीना के फॉरवर्ड लियोनल मेसी, हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन, अमेरिकी गायक बियोंस और अरियाना ग्रांडे के साथ शामिल हो गए हैं.

कोहली इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक फोलो किए जाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. इस सूची में रोनाल्डो 265 मिलियन फोलोअर्स के साथ पहले, बार्सिलोना के कप्तान मेसी 186 मिलियन फोलोअर के साथ दूसरे और ब्राजील के नेमार 147 मिलियन फोलोअर के साथ तीसरे स्थान पर हैं. यह भी पढ़ें : Ind vs Eng 4th Test 2021: यहां पढ़ें चौथे टेस्ट मैच में कैसी रहेगी पिच, हुआ अहम खुलासा

क्रिकेटरों की बात करें तो कोहली पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तुलना में तीन गुणा ज्यादा फोलो किए जाते हैं. धोनी 30.4 मिलियन फोलोअर के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इंस्टाग्राम के अलावा कोहली के अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और फेसबुक पर भी काफी फोलोअर हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें