Jofra Archer Viral Video: जोफ्रा आर्चर के साथ दिखी ‘मिस्ट्री गर्ल’? वायरल CCTV फुटेज को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल
वायरल वीडियो सामने आने के बाद फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ लोगों का कहना है कि किसी खिलाड़ी की निजी जिंदगी को इस तरह सार्वजनिक करना उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन है. वहीं कुछ यूजर्स इस मामले को टीम अनुशासन और खिलाड़ियों के व्यवहार से जोड़कर देख रहे हैं.
Jofra Archer Viral Video: इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. इस बार वजह उनकी गेंदबाजी नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स “CCTV फुटेज” बता रहे हैं. वायरल क्लिप में कथित तौर पर जोफ्रा आर्चर एक अज्ञात महिला के साथ नजर आ रहे हैं. Suryakumar Yadav-Wife Devisha Shetty Blessed With Baby Girl: सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी के घर गूंजी किलकारी, बेटी के जन्म से परिवार में खुशी की लहर
वायरल सीसीटीवी फुटेज
रेस्तरां या होटल?
IPL 2026 में शानदार फॉर्म में हैं आर्चर
मैदान पर जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शन शानदार रहा है. IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अब तक 10 मुकाबलों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. टीम के प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने में आर्चर की गेंदबाजी अहम भूमिका निभा रही है. फिलहाल “मिस्ट्री गर्ल” से जुड़ा मामला केवल सोशल मीडिया चर्चाओं तक सीमित है और इस मामले में किसी आधिकारिक कार्रवाई या बयान की जानकारी सामने नहीं आई है.