जेरेमे लालरिनुंगा ने रचा इतिहास, भारत को यूथ ओलिंपिक में दिलाया पहला गोल्ड मेडल

यूथ ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने भारतीय वेटलिफ्टर जेरेमे लालरिनुंगा ने इतिहास रच दिया है. वह भारत के लिए यूथ ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

जेरेमे लालरिनुंगा ने रचा इतिहास (Photo Credit-Twitter)

अर्जेंटीना: यूथ ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने भारतीय वेटलिफ्टर जेरेमे लालरिनुंगा ने इतिहास रच दिया है. वह भारत के लिए यूथ ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. ब्यूनस आयर्स में जारी यूथ ओलंपिक के दौरान सोमवार देर रात उन्होंने गोल्ड मेडल जीता. 15 साल के लालरिनुंगा ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में यह खिताब भारत के नाम किया. मिजोरम के इस खिलाड़ी ने कुल 274 किलो (124 किलोग्राम +150 किलोग्राम) वजन उठाया. इससे पहले वह वर्ल्ड यूथ सिल्वर-मेडलिस्ट भी रहे हैं.

जेरेमी ने क्लीन ऐंड जर्क में अपने आखिरी प्रयास में 150 किलोग्राम वजन उठाया. इससे पहले स्नैच में उन्होंने 124 किलोग्राम का भार उठाया था. इस मुकाबले में तुर्की के टॉपटस कानेर (263 किलोग्राम) और कोलंबिया के विलर एस्टिवन ने (260 किलोग्राम) वजन उठाया था.

मिजोरम के लालरिंगनुआ ने इससे पहले यूथ में एशियन चैंपियनशिप्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इस बीच उन्होंने दो अन्य नैशनल रेकॉर्ड भी बनाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\