IPL 2025: रजत पाटीदार बनें RCB के नए कप्तान, 18वें सीजन में संभालेंगे टीम की कमान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रजत पाटीदार को आईपीएल 2025 के लिए टीम का नया कप्तान बनाया है. आईपीएल का यह सीजन 21 मार्च से शुरू होगा.

Rajat Patidar (Photo: X)

नई दिल्ली, 13 फरवरी : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रजत पाटीदार को आईपीएल 2025 के लिए टीम का नया कप्तान बनाया है. आईपीएल का यह सीजन 21 मार्च से शुरू होगा. आरसीबी ने यह घोषणा गुरुवार को बेंगलुरू में एक इवेंट में की, जहां टीम के निदेशक के अलावा मुख्य कोच एंडी फ्लावर और रजत पाटीदार मौजूद थे.

आरसीबी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए पोस्ट किया, "कई महान खिलाड़ियों ने आरसीबी को शानदार कप्तानी विरासत दी है. अब समय आ गया है कि यह फोकस्ड, निडर और कड़ा प्रतियोगी हमें जीत की ओर ले जाए! दबाव में भी शांत रहना और चुनौतियों का सामना करने की उनकी क्षमता, जैसा कि उन्होंने हमें पहले दिखाया है, आरसीबी के लिए गेम-चेंजर साबित होगी. देवियों और सज्जनों, शांत और संयमित रजत पाटीदार के लिए तालियां बजाएं! आरसीबी ने एक और पोस्ट में कहा, "आपका नाम (रजत पाटीदार) इतिहास में दर्ज हो गया है. अब एक नए अध्याय की शुरुआत है! आइए दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रशंसकों को वो दें, जिसका इंतजार उन्होंने इतने सालों से किया है." यह भी पढ़ें : तेजस्वी सूर्या ने एचएएल के स्वदेशी बुनियादी प्रशिक्षण विमान में उड़ान भरी

पाटीदार 2021 से आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं और तीन सीजन में 28 मैच खेलकर 799 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 158.85 का रहा है. 31 साल के पाटीदार उन तीन खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्हें आरसीबी ने नवंबर में होने वाली बड़ी नीलामी से पहले अपने साथ बनाए रखा था. यह उनका आईपीएल में पहली बार कप्तान बनने का मौका होगा. हालांकि, उन्होंने 2024-25 सीजन में मध्य प्रदेश की टी-20 (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) और एकदिवसीय (विजय हजारे ट्रॉफी) टीम की कप्तानी की थी. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पाटीदार ने 9 पारियों में 428 रन बनाए, उनकी औसत 61.14 और स्ट्राइक रेट 186.08 रहा. वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 226 रन बनाए, जहां उनकी औसत 56.50 और स्ट्राइक रेट 107.10 था.

उल्लेखनीय है कि आरसीबी अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, हालांकि वे तीन बार फाइनल में पहुंचे हैं. पिछले पांच में से चार सीजन में टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई है. लेकिन खिताब जीतने से टीम दूर रही. अब केवल दो टीमें – कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ऐसी बची हैं जिन्होंने अभी तक अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट