IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद पर फिर भारी पड़े नाइटराइडर्स, लगातार 5वीं जीत के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइर्डस (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 80 रनों से हरा दिया. सनराइजर्स पर केकेआर की यह लगातार पांचवीं जीत है. पिछले सीजन (2024) के फाइनल मुकाबले में भी केकेआर के हाथों सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा था.
नई दिल्ली, 4 अप्रैल : आईपीएल 2025 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइर्डस (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 80 रनों से हरा दिया. सनराइजर्स पर केकेआर की यह लगातार पांचवीं जीत है. पिछले सीजन (2024) के फाइनल मुकाबले में भी केकेआर के हाथों सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा था. आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स का प्रदर्शन केकेआर के सामने फीका ही रहा है.
गुरुवार को ईडन गार्डन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का साधारण सा प्रदर्शन इसका सटीक उदाहरण है. केकेआर ने हैदराबाद के सामने 80 रन की जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. आईपीएल के इतिहास में केकेआर दिल्ली कैपिटल्स के बाद दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने सनराइजर्स हैदराबाद पर लगातार पांचवीं जीत हासिल की है. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 2020-23 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद पर लगातार पांच जीत हासिल की थी. केकेआर ने 2023-25 के दौरान लगातार पांच जीत हासिल की है. 2018 में सीएसके ने हैदराबाद को चार बार लगातार हराया था. वहीं, 2020-21 के दौरान केकेआर ने हैदराबाद पर लगातार चार बार जीत दर्ज की थी. यह भी पढ़ें : IPL 2025: वेंकटेश अय्यर की पारी के कायल हुए इयोन मार्गन, कहा- सीजन में बढ़ेगा उनका आत्मविश्वास
लेटेस्ट मैच की बात करें तो यह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में केकेआर की 20वीं जीत भी थी. इसके साथ ही नाइट राइडर्स आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसी टीम भी बन गए हैं जिन्होंने विपक्षी तीन टीमों को 20 या उससे अधिक बार हराया है. केकेआर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद को 20 बार हराया है. वहीं, पंजाब किंग्स को केकेआर ने 21 बार आईपीएल के इतिहास में मात दी है. हालांकि, इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस सबसे आगे हैं. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने केकेआर को आईपीएल के इतिहास में अब तक 24 बार हराया है.
आईपीएल 2025 सीजन की अंक तालिका की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद केकेआर प्वाइंट टेबल में 10वें स्थान से छलांग लगाकर सीधे 5वें स्थान पर पहुंच गई है. केकेआर के पास 4 मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे पहुंच चुकी है. सनराइजर्स हैदराबाद के पास चार मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ दो अंक हैं. टीम का नेट रन रेट भी काफी कम है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

