IPL 2025: टीम की हार के बावजूद, चमका अफगानी खिलाड़ी, पर्पल कैप की रेस में निकला आगे

चेपॉक के मैदान पर शुक्रवार को 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों मात मिली. आरसीबी से मिली करारी हार के बावजूद सीएसके के लिए खेल रहे अफगानी मूल के क्रिकेटर नूर अहमद चमक उठे.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

नई दिल्ली, 29 मार्च : चेपॉक के मैदान पर शुक्रवार को 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों मात मिली. आरसीबी से मिली करारी हार के बावजूद सीएसके के लिए खेल रहे अफगानी मूल के क्रिकेटर नूर अहमद चमक उठे. नूर अहमद ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए और इसके साथ ही वह टूर्नामेंट में पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए. टूर्नामेंट में नूर अहमद ने कुल दो मैच खेले हैं और उनके नाम 7 विकेट हैं. आरसीबी के खिलाफ उतरने से पहले उनके खाते में चार विकेट थे और वह पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर थे. आरसीबी के खिलाफ नूर ने अच्छी गेंदबाजी की और महज 36 रन खर्च कर तीन कीमती विकेट अपने नाम किए.

नूर अहमद के बाद पर्पल कैप की रेस में लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. शार्दुल ठाकुर के बाद तीसरे नंबर पर आरसीबी के गेंदबाज जोश हेजलवुड हैं, जिनके नाम दो मैच में 5 विकेट हैं. चौथे नंबर पर सीएसके के खलील अहमद हैं, जिनके नाम दो मैच में चार विकेट हैं. यह भी पढ़ें : NZ vs PAK 1st ODI 2025 Scorecard: पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 73 रनों से हराकर 1-0 से बनाई बढ़त, मार्क चैपमैन और नाथन स्मिथ रहे जीत के हीरो, देखें मैच का स्कोरकार्ड

चेपॉक के मैदान पर आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच खेला गया. सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई के सामने 197 रन का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सीएसके 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी. इस तरह आरसीबी ने सीएसके को 50 रनों से बड़ी मात दी. आरसीबी की इस मैदान पर यह दूसरी जीत थी.

सीएसके के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में दो गगनचुंबी छक्के और एक चौका भी जड़ा. लेकिन, धोनी के ये दमदार हिट्स टीम को जिताने के लिए काफी नहीं थे. धोनी क्रीज पर तब आए जब मैच सीएसके से बहुत दूर जा चुका था. धोनी ने 16 गेंद में 30 रनों की पारी खेली और अपनी बल्लेबाजी से दर्शक दीर्घा में बैठे फैंस का मनोरंजन किया.

Share Now

Tags

Chennai Chennai Super Kings Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Chepauk Stadium CSK CSK vs RCB CSK vs RCB Head To Head CSK vs RCB Head-To-Head Record in IPL CSK vs RCB IPL 2025 CSK vs RCB IPL 2025 Key Players CSK vs RCB IPL 2025 Key Players To Watch Out CSK vs RCB Mini Battle CSK बनाम RCB IPL 2025 indian premier league IPL IPL 2025 IPL highlights IPL LIVE Streaming IPL Pitch Report IPL Records MA Chidambaram Stadium MA Chidambaram Stadium Most Runs MA Chidambaram Stadium Pitch Records MA Chidambaram Stadium Stats MA Chidambaram Stadium Wickets mahendra singh dhoni MS Dhoni MS Dhoni Farewell RCB Royal Challengers Royal Challengers Bangalore royal challengers bengaluru Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings royal challengers vs super kings Super Kings Super Kings vs Royal Challengers Virat Kohli आईपीएल आईपीएल 2025 आईपीएल पिच रिपोर्ट आईपीएल रिकॉर्ड्स आईपीएल लाइव स्ट्रीमिंग आईपीएल हाइलाइट्स आरसीबी इंडियन प्रीमियर लीग एमए चिदंबरम स्टेडियम एमए चिदम्बरम स्टेडियम आंकड़े एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट एमए चिदम्बरम स्टेडियम मोस्ट रन एमए चिदम्बरम स्टेडियम विकेट एमएस धोनी एमएस धोनी फेयरवेल चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर चेपॉक स्टेडियम महेंद्र सिंह धोनी रॉयल चैलेंजर्स रॉयल चैलेंजर्स बनाम सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विराट कोहली सीएसके सीएसके बनाम आरसीबी सुपर किंग्स सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स

\