IPL 2025: Finals के लिए अंगकृष रघुवंशी ने विराट या श्रेयस किसे दी बधाई?

। अंगकृष ने बताया कि श्रेयस और रहाणे दोनों बेहतरीन लीडर हैं। रघुवंशी ने आईपीएल 2024 में केकेआर की खिताबी टीम में योगदान दिया था और अब तक दो सीजन में 463 रन बना चुके हैं।

अंगकृष रघुवंशी (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

IPL 2025: Finals के लिए अंगकृष रघुवंशी ने विराट या श्रेयस किसे दी बधाई? इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा अंगकृष रघुवंशी अब टी20 मुंबई लीग में खेलने के लिए तैयार हैं. रघुवंशी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आईपीएल 2025 फाइनल, मुंबई टी20 लीग और कोलकाता के कप्तानों पर बात की है. टी 20 मुंबई लीग का तीसरा सीजन शुरू होने से पहले सोमवार को मीडिया से बात करते हुए अंगकृष रघुवंशी ने कहा, "मैं इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए उत्साहित हूं.

टीम मैनेजमेंट से जुड़े सभी उत्साहित हैं और सीखने के साथ-साथ इस अवसर को बेहतर बनाने की तरफ देख रहे हैं. मुंबई के युवा क्रिकेटर्स के लिए यह लीग सीखने और खेलने का एक बहुत बड़ा मौका है. टूर्नामेंट में मुंबई के सारे श्रेष्ठ खिलाड़ी खेलेंगे. श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी खेल रहे हैं." टी 20 मुंबई लीग में अपने बल्लेबाजी क्रम पर अंगकृष रघुवंशी ने कहा कि यह 4 जून को पता चलेगा. आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले आईपीएल 2025 के फाइनल पर रघुवंशी ने कहा, "दोनों टीमों को बधाई. विशेष तौर पर श्रेयस अय्यर को बधाई जिनकी कप्तानी में मैं टी20 मुंबई लीग खेलने वाला हूं." श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर अंगकृष रघुवंशी ने कहा कि दोनों ही अच्छे लीडर हैं. यह भी पढ़ें: Mayank Yadav injured: सप्रीत बुमराह की राह पर मयंक यादव, पीठ की चोट के लिए न्यूजीलैंड में करा सकते हैं सर्जरी

दोनों जीतना चाहते हैं, दोनों से मैंने यही सीखा है कि जब भी खेलो अपना 100 प्रतिशत दो। अंगकृष रघुवंशी 2024 में आईपीएल जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे, तब कप्तान श्रेयस अय्यर थे. साल 2025 में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे थे. अंगकृष रघुवंशी टी 20 मुंबई लीग के तीसरे सीजन में सोबो मुंबई फॉल्कंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. टी 20 मुंबई लीग का तीसरा सीजन 4 जून से 12 जून तक खेला जाएगा. 5 जून को 20 साल के हो रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी 2024 से आईपीएल में कोलकाता का हिस्सा थे. इस युवा बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. दो सीजन में खेले 22 मैचों में दो अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 463 रन बनाए हैं. साल 2025 में 12 मैचों में उनके बल्ले से 300 रन निकले थे.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR Playoffs Scenario In IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए केकेआर का पूरा समीकरण

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदा, फिन एलन ने जड़ा धमाकेदार शतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 143 रनों का टारगेट, पथुम निसांका ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट