IPL 2021 DC vs KKR: टीम मैनेजमेंट को पृथ्वी शॉ पर विश्वास था : ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल के 14वें सीजन के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 82 रनों की पारी खेलकर टीम को सात विकेट से जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लेकर कहा है कि टीम प्रबंधन को उन पर विश्वास था.

ऋषभ पंत (Photo Credits: ANI/File)

अहमदाबाद, 30 अप्रैल : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईपीएल के 14वें सीजन के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ 82 रनों की पारी खेलकर टीम को सात विकेट से जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लेकर कहा है कि टीम प्रबंधन को उन पर विश्वास था. दिल्ली कैपिटल्स ने ओपनर पृथ्वी शॉ (82) की मैच जिताउ पारी के दम पर गुरुवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात को विकेट से हरा दिया.

पंत ने मैच के बाद कहा, " पृथ्वी शॉ के टैलेंट को सब जानते हैं, लेकिन उन पर कॉन्फिडेंस दिखाना पड़ता है. दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने उन्हें विश्वास दिया है." दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को छह विकेट पर 154 रन पर रोक दिया और फिर 21 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. यह भी पढ़ें : DC vs KKR 25th IPL Match 2021: दिल्ली के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली हार में ये रहे प्रमुख कारण

पंत ने आगे कहा, " आवेश खान को उनका काम पता है. ललित यादव अच्छा बल्लेबाज भी है लेकिन उसे अभी सिर्फ गेंदबाजी का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने अच्छा किया है. मुझे कप्तानी में मजा आ रहा है." दिल्ली कैपिटल्स की सात मैचों में यह पांचवीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के भी 10-10 अंक ही है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते चेन्नई टॉप पर है और बेंगलोर तीसरे नंबर पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड