IPL 2021: दिल्ली से पटकनी खाने के बाद छलका रोहित शर्मा का दर्द, कहा- हम इस चीज का फायदा नही उठा सके

आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है टीम को अभी और ज्यादा सुधार की जरूरत है.

रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

चेन्नई, 21 अप्रैल : आईपीएल (IPL) के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा है टीम को अभी और ज्यादा सुधार की जरूरत है. दिल्ली कैपिटल्स ने मैन ऑफ द मैच अमित मिश्रा (4/24) की शानदार गेंदबाजी के बाद शिखर धवन (45) की एक और बेहतरीन पारी के दम पर मंगलवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया.

रोहित ने मैच के बाद कहा, "हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी. हम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. हमें सुधार करना होगा. हमें पता था ओस आएगी, हमने देखा था की गेंद को पकड़ने में तकलीफ नहीं हो रही थी. ओस बड़ा फैक्टर नहीं थी आज. मुझे हल्की सी चोट है बस, मैं ठीक हूं." यह भी पढ़ें : IPL 2021 MI vs DC: बुरे फंसे रोहित शर्मा, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच गवाने के बाद मिली बड़ी सजा

दिल्ली की 2010 के बाद से चेन्नई में यह पहली जीत है. इस जीत के साथ ही दिल्ली ने पिछले सीजन के फाइनल में मुंबई से मिली हार का बदला भी कर लिया है. दिल्ली की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और अब उसके छह अंक हो गए हैं तथा वह तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. मुंबई को चार मैचों में दूसरी हार मिली है और टीम चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें