IPL 2021: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका

आईपीएल की गत विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में मिली सीमित ओवरों की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई. हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, रोहित शर्मा, इशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में मिली 3-2 और वनडे सीरीज में मिली 2-1 की जीत में अहम भूमिका अदा की.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली, 31 मार्च : आईपीएल (IPL) की गत विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ियों ने भारत को इंग्लैंड (England) के खिलाफ हाल ही में मिली सीमित ओवरों की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई. हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, रोहित शर्मा, इशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में मिली 3-2 और वनडे सीरीज (ODI Series) में मिली 2-1 की जीत में अहम भूमिका अदा की. मुंबई के कप्तान रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में 64 रनों का योगदान दिया था. इस मैच को जीत भारत ने सीरीज जीती थी. उन्होंने वनडे में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे.

इससे पहले, टी20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले इशान ने अपने पहले ही मैच में 32 गेंदों पर 56 रन बनाए.

सूर्यकुमार ने चौथे टी20 में 31 गेंदों पर 57 रन बनाए और उनकी पारी से भारत ने जीत हासिल की. सूर्यकुमार ने इसके बाद आखिरी टी20 मैच में17 गेंदों पर 32 रन बनाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया. क्रुणाल और हार्दिक ने भी बेहतर प्रदर्शन किया. हार्दिक ने पांच मैचों की सीरीज में 17 ओवर गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके. पांचवें टी20 में उन्होंने 17 गेंदों पर नाबाद 39 रन भी बनाए. यह भी पढ़ें : IPL 2021: ऋषभ पंत बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट से बाहर

क्रुणाल ने पहले वनडे में 31 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए और टीम को 317 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया.

मुंबई के क्रिकेट ऑपरेशन निदेशक जहीर खान ने कहा कि फ्रेंचाइजी को गर्व है कि उनके खिलाड़ियों ने भारत के लिए शीर्ष स्तर पर उम्दा प्रदर्शन किया और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जहीर ने कहा, "हमारे खिलाड़ियों का भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है और इन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया है. सभी ने टीम की जीत में योगदान दिया और सूर्यकुमार को लंबे समय से इस अवसर का इंतजार था. इशान और क्रुणाल ने भी पदार्पण किया."

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड