क्रिकेट

IPL 2019: हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या की आतिशी बल्लेबाजी, मुंबई ने दिल्ली को दिया 169 रन का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 34वें मुकाबले में आज दिल्ली (Delhi) के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 169 रनों का लक्ष्य रखा है.

IPL 2019: हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या की आतिशी बल्लेबाजी, मुंबई ने दिल्ली को दिया 169 रन का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 34वें मुकाबले में आज दिल्ली (Delhi) के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 169 रनों का लक्ष्य रखा है.

मेहमान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आज विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. डी कॉक के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 30, सूर्यकुमार यादव ने 26, बेन कटिंग ने 02, क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 37, हार्दिक पांड्या ने 32, और केरन पोलार्ड ने नाबाद 0 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- DC vs MI, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आज अक्षर पटेल ने अपने चार ओवर के स्पेल में 17 रन खर्च करते हुए एक विकेट लिए. पटेल के अलावा अमित मिश्रा ने अपने तीन ओवर के स्पेल में 18 रन खर्च करते हुए एक विकेट लिए. वहीं कगिसो रबाडा के हाथ दो सफलता लगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).