भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, शिखर धवन ने दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड की धरती पर पहली बार ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत दर्ज करने पर बधाई दी. हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में छह विकेट से जीत हासिल कर छोटे प्रारूप की सीरीज पर कब्जा किया.

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Photo Credit:X@BCCIWomen)

नई दिल्ली, 11 जुलाई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड की धरती पर पहली बार ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत दर्ज करने पर बधाई दी. हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में छह विकेट से जीत हासिल कर छोटे प्रारूप की सीरीज पर कब्जा किया. इस जीत से टीम ने न सिर्फ सीरीज अपने नाम कर ली, बल्कि 3-1 की अजेय बढ़त भी बना ली.

धवन ने 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट के लिए क्या ही पल है. इंग्लैंड में अपनी पहली टी20 सीरीज जीत के साथ इतिहास रचने के लिए हमारी महिला टीम को सलाम. आप सभी ने एक मिसाल कायम की है और कई लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है." जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और एकजुट होकर खेलने के लिए अपनी टीम की सराहना की. यह भी पढ़ें : ऋषभ पंत फिलहाल रिकवरी पर, उनकी जगह ध्रुव जुरेल तीसरे टेस्ट में विकेटकीपिंग करते रहेंगे: बीसीसीआई

उन्होंने कहा, "हम वाकई आभारी हैं कि हम यह (सीरीज जीत) कर पाए. मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है, जिस तरह से हमने यह सीरीज खेली. उस लय को हासिल करना वाकई जरूरी था, और जिस तरह से हम सभी ने योगदान दिया, उससे मैं वाकई खुश हूं. यहां आने से पहले हमने अपने घर पर बहुत अच्छा क्रिकेट खेला था." मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा, "हमने अपनी सभी योजनाओं पर काम किया, उसी के अनुसार हमने यहां सब कुछ लागू किया है. हर किसी को अपनी भूमिका पता थी और उसी के अनुसार हम सब खेले. हम अब तक डब्ल्यूपीएल के तीन सीजन खेल चुके हैं और हर सीजन हमारे लिए खास रहा है. हमें इससे काफी अनुभव मिला है."

उन्होंने आगे कहा, "हम सभी ने डब्ल्यूपीएल में खेला जिससे हमें काफी सकारात्मकता मिली. यह अच्छा संकेत है कि अब हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं. 4-1 से सीरीज जीतने पर उन्होंने कहा कि उम्मीद है, हमें बार-बार सही चीजें करने की जरूरत है." सीरीज का 5वां और अंतिम टी20 मैच शनिवार को एजबेस्टन में खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों टीमें 16 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए मैदान पर उतरेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\