Athletics at Paris Olympics 2024 Live Streaming: एथलेटिक्स के विमेंस 4X400 मीटर रिले राउंड 1 में भाग्य आजमाएगी भारतीय महिलाएं, जानें कब और कैसे देखें लाइव प्रसारण

Athletics at Paris Olympics 2024 Live Telecast: ज्योतिका श्री दांडी, किरण पहल, एमआर पूवम्मा, विथ्या रामराज और सुभा वेंकटेशन वाली भारतीय महिला रिले टीम पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 4x400 मीटर रिले के पहले राउंड में भाग लेगी. 9 अगस्त(शुक्रवार) को भारतीय समयनुसार दोपहर 02:10 बजे से महिलाओं की 4x400 मीटर रिले शुरू होगी. पेरिस ओलंपिक 2024 के प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 के पास हैं. स्पोर्ट्स18 नेटवर्क अपने चैनलों पर लाइव प्रसारण देखने का विकल्प प्रदान करेगा. महिलाओं की 4x400 मीटर रिले का लाइव-स्ट्रीमिंग देखने का विकल्प JioCinema मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर मुफ़्त में उपलब्ध हो सकता है, क्योंकि यह एक क्वालिफिकेशन राउंड है.

पोस्ट देखें: