एजेंसी न्यूज

Tokyo Olympics 2020: भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी, मनु और यशस्विनी फाइनल में जगह बनाने से चूकीं

भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद माने जा रहे निशानेबाजों का लगातार दूसरे दिन खराब प्रदर्शन जारी रहा जब मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं .

Tokyo Olympics 2020: भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी, मनु और यशस्विनी फाइनल में जगह बनाने से चूकीं
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit PTI)

तोक्यो, 25 जुलाई : भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद माने जा रहे निशानेबाजों का लगातार दूसरे दिन खराब प्रदर्शन जारी रहा जब मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल तोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं . दोनों का यह पहला ओलंपिक है और अपेक्षाओं के दबाव का आखिरी क्षणों में दोनों सामना नहीं कर सकी . दुनिया की दूसरे नंबर की निशानेबाज 19 वर्ष की मनु ने शुरूआत अच्छी की और लग रहा था कि वह शीर्ष आठ में जगह बना लेंगी लेकिन उनकी पिस्टल में कोई तकनीकी खराबी आने का उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा . पहली सीरिज में 98 स्कोर करने के बाद उन्होंने 95,94 और 95 स्कोर किया जिससे शीर्ष दस से बाहर हो गई.

राष्ट्रमंडल खेल और युवा ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता मनु ने पांचवीं सीरिज में 98 स्कोर करके वापसी की कोशिश की लेकिन आखिरी सीरिज में शुरू में दो 10 के बाद 8 और तीन 9 स्कोर से वह पीछे रह गई . उनका स्कोर 575 रहा जबकि फ्रांस की सेलाइन गोबरविले उनसे दो अंक आगे रहकर आठवां और आखिरी क्वालीफिकेशन स्थान हासिल करने में कामयाब रही . यह भी पढ़ें : Tokyo Olympics 2020: Google ने टोक्यो ओलंपिक का जश्न मनाने के लिए डूडल चैंपियन आइलैंड गेम्स लॉन्च किया

वहीं नंबर एक निशानेबाज यशस्विनी खराब शुरूआत के बाद दूसरी सीरिज में 98 स्कोर के साथ लौटी थी जिसमें पांच बार उन्होंने 10 स्कोर किया . उनका कुल स्कोर 94, 98, 94, 97, 96, 95 की सीरिज के बाद 574 रहा . शीर्ष पर रही चीन की जियान रानशिंग ने 587 अंक लेकर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया . यूनान की अन्ना कोराक्की दूसरे और रूसी ओलंपिक समिति की बी वितालिना तीसरे स्थान पर रहीं .

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2021 07:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).