India Women vs United Arab Emirates Women Live Streaming Online, Women’s Asia Cup 2022: IND-W बनाम UAE-W क्रिकेट मैच का मुफ्त लाइव प्रसारण टीवी पर कब और कहाँ प्राप्त करे- जानें
महिला एशिया कप 2022 का आधिकारिक प्रसारक स्टार नेटवर्क अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर करेगा. IND-W बनाम UAE-W मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए प्रशंसक Disney+ Hotstar App और वेबसाइट पर सकते हैं. भारत संयुक्त अरब अमीरात पर आसान जीत हासिल कर सकता है क्युकिदोनों टीम में काफी अंतर है.
- Read in
- English
एशिया कप में श्रीलंका और मलेशिया पर लगातार दो जीत के बाद भारतीय महिला टीम सिलहट क्रिकेट स्टेडियम यूएई को हरा कर जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगी. भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के बदौलत साबित किया है की वे इस सीरीज के सबस प्रबल दावेदार क्यू है. पिछले मैच में, मैच बारिश के कारण बाधित होने के बावजूद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय बल्लेबाजी क्रम ने एक अच्छी मैच खेलते हुए 181 रन बनाने में सफल रही थी, यूएई श्रीलंका के खिलाफ कम स्कोर वाली मैच में हारी थी. उन्हें अभी काफी सुधार की जरूरत है. यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल का ऐलान, भारत 12 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगा
स्मृति मंधाना की जगह खेल रही सब्भिनेनी मेघना ने 53 गेंदों में 69 रन बनाई, शैफाली वर्मा काफ़ी देर तक शांत रही उनके बल्ले से रन से निकल नहीं रहा था लेकिन धीरे-धीरे उनमें काफी आत्मविश्वास आया और अच्छी पारी खेली. भारत के लिए दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ गेंदबाजी में पहली पसंद हैं और संयुक्त अरब अमीरात को उनको टैकल करने के लिए उम्दा बल्लेबाजी करना होगा. भारत टीम प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलावों के साथ उतर सकते है.
माहिका गौर ने श्रीलंका के खिलाफ 6 से भी कम की इकॉनमी रेट से तीन विकेट चटकाई थी. समैरा धरणीधरका के साथ संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ़ विकेट लेने के सही विकल्प हैं. पिछले मैच में उनकी बल्लेबाजी कमजोर दिख रही थी, जिसमें सिर्फ एक खिलाड़ी दोहरे अंक में स्कोर करने में सफल रहा था भारतीय टीम के खिलाफ उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.
भारत (W) बनाम यूएई (W), महिला एशिया कप 2022 कब है? दिनांक, समय और स्थान जानें
04 अक्टूबर, 2022 (मंगलवार) को महिला एशिया कप 2022 के भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयनुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा.
भारत (W) बनाम यूएई (W), महिला एशिया कप 2022 का सीधा प्रसारण टीवी पर कहां देखें?
महिला एशिया कप 2022 का आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है, टीवी सेट पर भारत-W बनाम UAE-W लाइव मैचदेखने के लिए प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स 2/2HD चैनलों को देख सकते हैं.
IND-W बनाम UAE-W, महिला एशिया कप 2022 की मुफ्त ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे प्राप्त करें?
महिला एशिया कप 2022 का आधिकारिक प्रसारक स्टार नेटवर्क अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर करेगा. IND-W बनाम UAE-W मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए प्रशंसक Disney+ Hotstar App और वेबसाइट पर सकते हैं. भारत संयुक्त अरब अमीरात पर आसान जीत हासिल कर सकता है क्युकिदोनों टीम में काफी अंतर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2022 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

