India vs West Indies: भारत बनाम वेस्टइंडीज में क्रीज पर टिके ध्रुव जुरेल-रवींद्र जडेजा, टी-ब्रेक तक भारत के पास शानदार बढ़त

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 96 ओवरों के खेल तक 4 विकेट खोकर 326 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया के पास दूसरे दिन टी-ब्रेक के खेल तक 164 रन की बढ़त है.

रवीन्द्र जड़ेजा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

अहमदाबाद, 3 अक्टूबर : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 96 ओवरों के खेल तक 4 विकेट खोकर 326 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया के पास दूसरे दिन टी-ब्रेक के खेल तक 164 रन की बढ़त है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबले के दूसरे दिन पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आ रही है. यहां उमस भरे मौसम में गेंदबाजी मुश्किल दिख रही है.

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को पहली पारी में संभली हुई शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी हुई. जायसवाल 54 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद साई सुदर्शन महज 7 ही रन टीम के खाते में जोड़ सके. भारत ने 90 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. यहां से शुभमन गिल ने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. गिल ने 100 गेंदों में 50 रन बनाए. उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल थे. यह भी पढ़ें : ENG W vs SA W ICC Women’s World Cup 2025 Live Toss & Scorecard: इंग्लैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, दक्षिण अफ्रीका करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

वहीं, दूसरी ओर केएल राहुल ने 197 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाते हुए अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा. टी-ब्रेक तक ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए 108 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है. जुरेल 126 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 68 रन बना चुके हैं, जबकि जडेजा ने 81 गेंदों में चार छक्कों और 3 चौकों के साथ 50 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं. विपक्षी टीम से कप्तान रोस्टन चेज 2 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि जोमेल वारिकन और जायडेन सील्स ने एक-एक अपने नाम किए.

इससे पहले, मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 44.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 26 रन टीम के खाते में जोड़े. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह को 3 विकेट हाथ लगे. इनके अलावा, कुलदीप यादव ने 2, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट अपने नाम किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी