India vs Germany Women's FIH Hockey World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम जर्मनी महिला हॉकी विश्व कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

जर्मनी की टीम आक्रामक खेल के लिए जानी जाती है, जबकि भारतीय टीम मजबूत डिफेंस और तेज काउंटर अटैक के दम पर मुकाबला जीतने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच पांचवें स्थान के लिए रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

India vs Germany Women's FIH Hockey World Cup 2026 Live Streaming: एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. भारतीय महिला हॉकी टीम अब पांचवें स्थान के मुकाबले में जर्मनी से भिड़ेगी. यह अहम मुकाबला गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा. मैच नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन स्थित प्रतिष्ठित वैगेनर स्टेडियम में खेला जाएगा, जो इस विश्व कप के सह-मेजबान स्टेडियमों में से एक है. IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? जानिए किन-किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारत में कहां देखें भारत बनाम जर्मनी हॉकी मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारतीय हॉकी फैंस इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर देख सकते हैं. मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Select 2 (SD & HD) और Star Sports Khel चैनल पर उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा DD Sports (DD Free Dish) पर भी इस मुकाबले का सीधा प्रसारण किया जाएगा.

भारत में कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. FIH के सभी टूर्नामेंटों के डिजिटल प्रसारण अधिकार 2027 तक JioHotstar के पास हैं. ऐसे में भारतीय दर्शक इस मुकाबले का आनंद ऑनलाइन भी उठा सकते हैं.

अन्य देशों में कहां देखें मैच?

भारत और पाकिस्तान के अलावा दुनिया के अन्य देशों में हॉकी फैंस Watch.Hockey पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. इसके लिए दर्शकों को World Cup Pass सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

मैच प्रीव्यू

भारत और जर्मनी दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर पांचवें स्थान के साथ अपने विश्व कप अभियान का समापन करना चाहेंगी. भारतीय टीम ने शुरुआती चरण में पूल-D में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन दूसरे राउंड के पूल-E में टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी. भारत ने इस चरण में दो मैच ड्रॉ खेले और एक मुकाबला गंवाया. टीम ने सिर्फ दो गोल किए, जबकि चार गोल खाए और दो अंक के साथ अभियान समाप्त किया.

वहीं जर्मनी ने शुरुआती चरण में पूल-B में दूसरा स्थान हासिल किया था. इसके बाद पूल-F में उसने एक मैच जीता और दो मुकाबले गंवाए. जर्मनी ने सात गोल किए और सात गोल ही खाए. टीम ने कुल तीन अंक हासिल किए.

जर्मनी की टीम आक्रामक खेल के लिए जानी जाती है, जबकि भारतीय टीम मजबूत डिफेंस और तेज काउंटर अटैक के दम पर मुकाबला जीतने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच पांचवें स्थान के लिए रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

 

Share Now