India vs Australia 2nd Test: शानदार जीत के बाद कोच रवि शास्त्री ने भी दिया बयान, कहा- इस टेस्ट को एक उदाहरण के तौर पर देखा जाएगा

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने मेलबर्न टेस्ट (Melbourne test) में आस्ट्रेलिया (Australia) पर मिली शानदार जीत को टेस्ट इतिहास के सबसे बड़े कमबैक्स में से एक करार दिया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty Images)

मेलबर्न, 29 दिसम्बर : भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने मेलबर्न टेस्ट (Melbourne test) में आस्ट्रेलिया (Australia) पर मिली शानदार जीत को टेस्ट इतिहास के सबसे बड़े कमबैक्स में से एक करार दिया है. यह पूछे जाने पर एडिलेड (Adelaide) में मिली शर्मनाक हार के बाद नियमित कप्तान और मोहम्मद शमी तथा इशांत शर्मा (Ishant Sharma) जैसे कुछ अहम तेज गेंदबाजों के नहीं होने के बावजूद मिलीा इस जीत को आप कहां रखते हैं? इस पर शास्त्री ने कहा कि यह टेस्ट इतिहास के सबसे बड़े कमबैक्स में से एक है.

शास्त्री ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मेरी समझ से इस टेस्ट को एक उदाहरण के तौर पर देखा जाएगा. यह निश्चित तौर पर टेस्ट इतिहास के सबसे बड़े कमबैक्स में से एक है. तीन दिन पहले 36 पर जिस टीम का पुलंदा बंधा हो, वह इस तरह खड़ी होगी और जीत हासिल करेगी, यह किसने सोचा था. हमारे खिलाड़ियों ने अपने असर चरित्र का चित्रण किया है." शास्त्री ने कहा कि एडिलेड से जब टीम मेलबर्न पहुंची थी तब उन्होंने टीम से कहा था कि उसे अपने प्रदर्शन को उंचा करना होगा और लड़ाई करनी होगी. यह भी पढ़ें : IND vs AUS 2nd Test: एक ही गेंद में दो बार DRS से बचे मिशेल स्टार्क, देखें वीडियो

शास्त्री ने कहा, "एडिलेड की हार ने हमें कई सकारात्मक बातें सिखाईं. अंत में परिणाम अगर अनुकूल होता है तो सब अच्छा होता है. हमने एकतरफा अंदाज में यह मैच जीता और यह हमारी मेहनत का नतीजा है क्योंकि आस्ट्रेलिया में एक दिन या एक सत्र में अच्छा करने से जीत नहीं मिलती. आपको यह मानकर चलना होता है कि आप पांचों दिन अच्छा खेलकर ही ऐसी टीम को उसके घर में हरा सकते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

'विदेशी नीति या एकतरफा सरेंडर?': भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Score Update: एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया के बीच खेला जा रहा हैं निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Toss And Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\