हॉकी: भारत ने स्पेन को 5-1 से हराया

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने यहां अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए रविवार को स्पेन को 5-1 से करारी शिकस्त दी. पहले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने तीसरे मुकाबले में भी अपने जीत के सफर को जारी रखा. पहले मैच में भारत ने मेजबान बेल्जियम को 2-0 और दूसरे मैच में स्पेन को 6-1 के विशाल अंतर से पराजित किया था.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Photo Credits: IANS)

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने यहां अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए रविवार को स्पेन को 5-1 से करारी शिकस्त दी. पहले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने तीसरे मुकाबले में भी अपने जीत के सफर को जारी रखा. पहले मैच में भारत ने मेजबान बेल्जियम को 2-0 और दूसरे मैच में स्पेन को 6-1 के विशाल अंतर से पराजित किया था.

भारतीय टीम यूरोपियन दौरे के तहत बेल्जियम और स्पेन के खिलाफ मैच खेल रही है. भारत को अभी मेजबान टीम के खिलाफ दो मैच और खेलने हैं. स्पेन के खिलाफ भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए. आकाशदीप सिंह, एस.वी सुनील और रमनदीप सिंह ने एक-एक गोल किया. मैच की शुरुआत हालांकि, भारत के लिए अच्छी नहीं रही. तीसरे मिनट में इग्लेसियास अल्वारो ने गोल करके स्पेन को बढ़त दिला दी. यह भी पढ़ें- एशियाई खेल 2018: पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में हारा भारत, मलेशिया ने दी मात

भारतीय टीम ने दो मिनट बाद ही वापसी की और आकाशदीप ने बेहतरीन गोल करके अपनी टीम को बराबरी दिला दी. दूसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा देखने को मिला. 20वें मिनट में भारत ने शानदार मूव बनाया और सुनील ने गेंद को गोल में डालने में कोई गलती नहीं की.

भारत ने तीसरे क्वार्टर में दो गोल किए। 35वें मिनट में रमनदीप और 41वें मिनट में हरमनप्रीत ने गोल दागा. हरमनप्रीत ने भारत का चौथा गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किया. स्पेन को भारत ने अंतिम क्वार्टर में भी वापसी का मौका नहीं दिया. 51वें मिनट में हरमनप्रीत ने मुकाबले का अपना दूसरा गोल करके भारत की जीत पक्की कर दी. भारतीय टीम अगला मैच एक अक्टूबर को बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड