India At Commonwealth Games 2026 Day 11 Schedule: आज ट्रैक साइक्लिंग और जूडो में एक्शन में होंगे भारतीय खिलाड़ी, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन समारोह 3 अगस्त (भारतीय समयानुसार) रात 1:30 बजे आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही 11 दिनों तक चले इस बहु-खेल आयोजन का आधिकारिक समापन हो जाएगा.

India At Commonwealth Games 2026 Day 11 Schedule: ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games 2026) का आज यानी 2 अगस्त को अंतिम दिन (Day 11) है. भारतीय खिलाड़ी आखिरी दिन ट्रैक साइक्लिंग और जूडो में पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. इसके बाद देर रात राष्ट्रमंडल खेलों का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा. भारतीय दल अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम कर चुका है और अंतिम दिन भी देश को खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. यह भी पढ़ें: Unnati Sharma Commonwealth Games 2026: उन्नति शर्मा ने जूडो में जीता कांस्य पदक, भारत की झोली में आया एक और मेडल

आज भारतीय खिलाड़ियों का मुकाबला मुख्य रूप से सर क्रिस होय वेलोड्रोम में ट्रैक साइक्लिंग और जूडो एरिना में होगा. दिन की शुरुआत दोपहर से होगी और रात तक कई अहम मुकाबले खेले जाएंगे.

ट्रैक साइक्लिंग में भारत का शेड्यूल (Track Cycling Schedule)

भारतीय साइक्लिस्ट आज क्वालिफाइंग और फाइनल दोनों मुकाबलों में हिस्सा लेंगे.

दोपहर 1:45 बजे (IST): पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस क्वालिफाइंग

खिलाड़ी: हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार

दोपहर 3:27 बजे (IST): पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल

खिलाड़ी: रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम

रात 8:40 बजे (IST): महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल

खिलाड़ी: लीशा दास

रात 9:09 बजे (IST): पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस फाइनल (क्वालिफाई करने पर)

खिलाड़ी: हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार

रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम सीधे पदक मुकाबले में उतरेंगे, जबकि हर्षवीर सिंह सेखों और दिनेश कुमार पहले क्वालिफाइंग में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे.

जूडो में भारत का कार्यक्रम (Judo Schedule)

भारतीय जूडो खिलाड़ी राउंड ऑफ 16 से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके बाद क्वार्टर फाइनल, रेपेचेज, सेमीफाइनल और पदक मुकाबले खेले जाएंगे.

दोपहर 2:30 बजे (IST): महिला -78 किग्रा राउंड ऑफ 16

ईशरूप नारंग बनाम निकोल वुड (स्कॉटलैंड)

दोपहर 2:36 बजे (IST): पुरुष -100 किग्रा राउंड ऑफ 16

अवतार सिंह बनाम एरिस्टोस माइकल (साइप्रस)

दोपहर 2:48 बजे (IST): पुरुष +100 किग्रा राउंड ऑफ 16

यश घंघास बनाम प्रतिद्वंद्वी तय होना बाकी

इसके बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर:

क्वार्टर फाइनल: दोपहर 3:06 बजे (IST) से

रेपेचेज मुकाबले: दोपहर 3:54 बजे (IST) से

सेमीफाइनल: शाम 4:18 बजे (IST) से

पदक मुकाबले: आगे के कार्यक्रम के अनुसार

कब होगा समापन समारोह? (CWG 2026 Closing Ceremony)

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन समारोह 3 अगस्त (भारतीय समयानुसार) रात 1:30 बजे आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही 11 दिनों तक चले इस बहु-खेल आयोजन का आधिकारिक समापन हो जाएगा.

Share Now