खेल

Unnati Sharma Commonwealth Games 2026: उन्नति शर्मा ने जूडो में जीता कांस्य पदक, भारत की झोली में आया एक और मेडल

उन्नति शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया. सेमीफाइनल में हार के बावजूद उन्होंने वापसी करते हुए कांस्य पदक मुकाबले में जीत दर्ज की और पोडियम पर अपनी जगह पक्की की.

Unnati Sharma Commonwealth Games 2026: उन्नति शर्मा ने जूडो में जीता कांस्य पदक, भारत की झोली में आया एक और मेडल

Unnati Sharma Wins Bronze Medal At Commonwealth Games 2026 in Women's 63 kg Judo: भारत की स्टार जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है. स्कॉटलैंड के ग्लासगो स्थित SEC Centre में खेले गए मुकाबले में उन्नति ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत की पदक तालिका में एक और मेडल जोड़ा. यह भी पढ़ें: Jadumani Singh Wins Silver: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जादुमणि सिंह ने जीता सिल्वर, पुरुष 55 किग्रा बॉक्सिंग में भारत को दिलाया एक और पदक

उन्नति शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया. सेमीफाइनल में हार के बावजूद उन्होंने वापसी करते हुए कांस्य पदक मुकाबले में जीत दर्ज की और पोडियम पर अपनी जगह पक्की की.

ऐसा रहा उन्नति शर्मा का सफर

25 मार्च 1999 को देहरादून में जन्मी 27 वर्षीय उन्नति शर्मा ने अपने अभियान की शुरुआत राउंड ऑफ-16 में इस्वातिनी की लामुलेला मगागुला को महज 1 मिनट 39 सेकंड में इप्पोन से हराकर की. इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड की कोना क्रिस्टी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में उन्नति का सामना ऑस्ट्रेलिया की साया मिडलटन से हुआ. मुकाबले में शुरुआती बढ़त लेने के बावजूद वह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से हार गईं और उन्हें कांस्य पदक मुकाबला खेलना पड़ा.

कांस्य पदक मुकाबले में शानदार जीत

ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में उन्नति शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोएस्टर का सामना किया. भारतीय जूडोका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए कांस्य पदक जीत लिया.

शानदार रहा करियर

उन्नति शर्मा पिछले कुछ वर्षों से लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने 2023 एशियन ओपन (कुवैत) में रजत पदक, 2025 एशियन ओपन (हांगकांग) में कांस्य पदक और 2026 अफ्रीकन ओपन (डकार) में स्वर्ण पदक जीता था. इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (IIS) में प्रशिक्षण लेने वाली उन्नति शर्मा की यह उपलब्धि भारतीय जूडो के लिए एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है. उनका यह पदक भारत के जूडो अभियान को और मजबूती देता है तथा युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2026 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).