पीएम मोदी ने एथलीट्स को सराहा, बॉक्सर मैरी कॉम ने कहा- हमारे सभी मेडलिस्ट का सम्मान हुआ

देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें सलाम किया. बॉक्सिंग लेजेंड मैरी कॉम ने इसपर खुशी जाहिर की और कहा, "अच्छी बात, हमारे सभी मेडलिस्ट का सम्मान हुआ."

बॉक्सर मैरी कॉम (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्लीए 15 अगस्त: देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें सलाम किया. बॉक्सिंग लेजेंड मैरी कॉम ने इसपर खुशी जाहिर की और कहा, "अच्छी बात, हमारे सभी मेडलिस्ट का सम्मान हुआ." आईएएनएस से बात खास बातचीत करते हुए बॉक्सर मैरी कॉम ने कहा, "बहुत अच्छी और बड़ी बात है, हमारे सभी मेडलिस्ट का सम्मान हुआ. आगामी पीढ़ी हम लोगों से प्रेरित होगी."

"भविष्य में अब कोई भी मुकाबला हो या ओलंपिक हो उसमें सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आज एक गोल्ड जीतें हैं, भविष्य में ज्यादा से ज्यादा गोल्ड लेकर आएंगे." दरअसल भारत ने इस बार ओलंपिक मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कियाए वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ कीए उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों ने हमारा दिल ही नहीं जीता बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का बहुत बड़ा काम किया है."

यह भी पढ़ें- Independence Day 2021: देश में 75वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, भारतीय क्रिकेटरों ने इस खास मैसेज के साथ देशवासियों को दी शुभकामनाएं

भारत ने हाल ही में संपन्न तोक्यो ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते हैं. दूसरी ओर प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान लाल किले पर बैठे सभी लोगों ने खिलड़ियों के तालियां बजाकर उनका सम्मान किया.

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में कहा, "ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाली युवा पीढ़ी हमारे एथलीट, हमारे खिलाड़ी आज इस आयोजन में हमारे बीच में हैं. कुछ यहां है और कुछ सामने बैठे हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\