क्रिकेट

Ind-W vs SA-W U19 T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला अंडर 19 टीम के बीच तीसरा टी20 मैच बारिश के कारण रद्द

शेफाली वर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. सीरीज का चौथा मैच दो जनवरी को खेला जाएगा. भारत ने सीरीज के पहले मैच में 27 दिसंबर को 54 रन से जीत दर्ज की थी.

Ind-W vs SA-W U19 T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला अंडर 19 टीम के बीच तीसरा टी20 मैच बारिश के कारण रद्द
India U19 ( Photo Credit: Twitter/@ICC)

भारत अंडर 19 और दक्षिण अफ्रीका अंडर 19 के बीच तीसरा महिला टी20 मैच शनिवार को बारिश के कारण रद्द हो गया. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

लेकिन गीले मैदान के कारण मैच की शुरूआत में विलम्ब हो गया लेकिन एक बार फिर बारिश के आ जाने से मैच को एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा, सीरीज का दूसरा मैच भी रद्द हो गया था.

शेफाली वर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. सीरीज का चौथा मैच दो जनवरी को खेला जाएगा. भारत ने सीरीज के पहले मैच में 27 दिसंबर को 54 रन से जीत दर्ज की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).