IND-W vs AUS-W, ICC Women’s World Cup 2025: वनडे फॉर्मेट में कैसा है भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रिकॉर्ड?

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें महिला विश्व कप 2025 के 13वें मैच में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए, जानते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच महिला वनडे क्रिकेट का इतिहास कैसा रहा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1978 से अब तक कुल 59 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 48 मैच अपने नाम किए.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

विशाखापत्तनम, 12 अक्टूबर : भारत और ऑस्ट्रेलिया (Australia vs India) की टीमें महिला विश्व कप 2025 के 13वें मैच में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जाएगा. आइए, जानते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच महिला वनडे क्रिकेट का इतिहास कैसा रहा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1978 से अब तक कुल 59 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 48 मैच अपने नाम किए. वहीं, भारतीय टीम 11 मैच जीत सकी.दोनों देशों के बीच 8 जनवरी 1978 से 21 जुलाई 1993 तक कुल 9 मैच खेले गए. सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे. भारतीय टीम ने 16 फरवरी 1995 को पहली बार ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम किया था.

इसके बाद 24 दिसंबर 1997 से 13 दिसंबर 2004 तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ लगातार छह मुकाबलों में जीत हासिल की.दोनों देशों के बीच पिछले 10 वनडे मुकाबलों को देखा जाए, तो 9 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे, जबकि एक मैच भारत ने जीता. दोनों देशों के बीच सितंबर 2025 में तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम किया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 1995 में एक मैच जीता, जबकि साल 2004 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन मुकाबले अपने नाम किए. यह भी पढ़े : IND-W vs AUS-W ICC Women’s World 2025 Preview: महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी भारतीय महिलाऔं की असली अग्निपरिक्षा, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

साल 2007 में भारत ने एक मैच अपने नाम किया, जिसके बाद साल 2009 में टीम इंडिया को 2 मुकाबलों में जीत नसीब हुई. टीम इंडिया ने साल 2016, 2017, 2021 और 2025 में एक-एक वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीते. महिला विश्व कप 2025 में ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 में से 2 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है, जबकि टीम इंडिया ने 3 में से इतने ही मैच अपने नाम किए, लेकिन नेट रन रेट के अंतर के चलते यह टीम तीसरे स्थान पर है. अगर भारत इस मुकाबले को अपने नाम करता है, तो ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Australia Women, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सपनों पर फेरा पानी, 6 विकेट से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से किया बाहर; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli, Anushka Sharma And Ravi Shastri Spotted At Lord's: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की महिला टीम का हौसला बढ़ाने लॉर्ड्स पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और रवि शास्त्री, VIDEO वायरल

India Women vs Australia Women, ICC Women's T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 171 रनों का लक्ष्य, हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, T20 World Cup 2026 30th Match Live Score Update: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है 30वां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट