IND vs SA, T20 World Cup 2022: भारतीय सलामी जोड़ी में नहीं होगी कोई बदलाव केएल राहुल ही करेंगे पारी की शुरूआत
भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने पुष्टि की है कि केएल राहुल पर्थ में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले भारत के टी20 विश्व कप के तीसरे सुपर 12 मुकाबले में पारी की शुरूआत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे.
पर्थ, 29 अक्टूबर : भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने पुष्टि की है कि केएल राहुल पर्थ में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले भारत के टी20 विश्व कप के तीसरे सुपर 12 मुकाबले में पारी की शुरूआत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे. उन्होंने उनकी जगह ऋषभ पंत को उतारे जाने के सुझावों को खारिज कर दिया.
भारत की पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ जीतों में राहुल अब तक सिर्फ कुल 13 रन ही बना पाए हैं. राठौड़ ने मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में शनिवार को कहा, "हम इस बारे में कुछ भी नहीं सोच रहे हैं. यह भी पढ़ें : Ind vs SA, Perth Weather & Pitch Report: भारत और दक्षिण के बीच मुकाबले में मौसम का कितना होगा दखल, तेज हवाएं कर सकती है परेशान, पिच रिपोर्ट देखें
दो मैचों से आप कोई अंदाजा नहीं लगा सकते हैं. वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने अभ्यास मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है. हम इस मौके पर ऐसी किसी संभावना के बारे में नहीं सोच रहे हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2022 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

