IND vs NZ 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच 17 नवंबर से, जानिये सबकुछ

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला कल 17 नवंबर से जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जायेगा. टी-20 विश्व कप के बाद भारत अपनी पहली टी-20 श्रृंखला खेलेगा. भारतीय टीम की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे, जबकि टिम साउदी की अगुवाई में न्यूजीलैंड भी मजबूत इरादों के साथ मैदान पर उतरेगी.

भारत vs न्यूजीलैंड (Photo Credits: PTI)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला कल 17 नवंबर से जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जायेगा. टी-20 विश्व कप के बाद भारत अपनी पहली टी-20 श्रृंखला खेलेगा. भारतीय टीम की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे, जबकि टिम साउदी की अगुवाई में न्यूजीलैंड भी मजबूत इरादों के साथ मैदान पर उतरेगी. इस श्रृंखला के बाद भारत और न्यूजीलैंड दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी. इस श्रृंखला में न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन नहीं खेलेंगे. केन विलियमसन ने कहा है कि वे भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज पर ध्यान केंद्रित करेंगे और टी-20 श्रृंखला में टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

ये है पूरा कार्यक्रम

जयपुर में 17 नवंबर से शुरू हो रही तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम बीते सोमवार, 15 नवंबर को भारत पहुंच चुकी है. दूसरा टी-20 मैच रांची में 19 नवंबर, जबकि तीसरा मैच कोलकाता में 21 नवंबर को खेला जाएगा. दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट कानपुर में 25 नवंबर से, जबकि दूसरा टेस्ट मुंबई में तीन दिसंबर से खेला जाएगा.

रोहित के कन्धों पर होगी जिम्मेदारी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहले भी वनडे और टी-20 मुकाबलों में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल चुके हैं. रोहित अब तक 29 इंटरनेशनल मैच में कप्तानी कर चुके हैं. इसमें से टीम इंडिया ने 23 में जीत हासिल की है, जबकि 6 में हार मिली है. रोहित ने 19 में से 15 टी-20 मैच में जीत हासिल की है. वहीं 10 में से 8 वनडे इंटरनेशनल के मुकाबले जीतने में सफल रहे हैं. यह भी पढ़ें : IND vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड के साथ पहले टी20 मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया

साउदी पर भी रहेंगी नजरें

इस मैच में कीवी कप्तान टिम साउदी पर भी नजरें टिकी होंगी. इस सीरीज में वे नया रिकॉर्ड बना सकते हैं. साउदी अभी टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. दोनों ने 107-107 विकेट लिए हैं. ऐसे में साउदी के पास मलिंगा को पीछे छोड़ने का मौका है. इस सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन नंबर-1 पर काबिज हैं.

भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड की टीम:

टिम साउथी (कप्तान), टोड एस्ले, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैंपमैन, लाकी फर्ग्युसन, मार्टिन गप्टिल, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, जिम्मी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\