वनडे और टी20 में वापसी के सवाल पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी

भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि उनके वनडे और टी20 टीम में वापसी का सवाल हास्यास्पद है क्योंकि वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संतुष्ट हैं.

रविचंद्रन अश्विन (Photo Credits: BCCI)

नई दिल्ली, 16 मार्च : भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का कहना है कि उनके वनडे और टी20 टीम में वापसी का सवाल हास्यास्पद है क्योंकि वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संतुष्ट हैं. अश्विन भारतीय टेस्ट टीम का लगातार हिस्सा रहे हैं लेकिन उन्होंने जुलाई 2017 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) में सीमित ओवरों का मैच नहीं खेला है. अश्विन इस दौरान आईपीएल में खेलते रहे हैं.

अश्विन ने इंडिया टूडे से कहा, "कई बार ऐसा समय आता है जब आपको खुद से प्रतिस्पर्धा करनी होती है लेकिन मैं अपने जीवन में संतुलन बनाना जानता हूं और मुझे पता है कि खुद से कैसे प्रतिस्पर्धा करनी है." उन्होंने कहा, "जब कोई यह सवाल पूछता है कि मैं वनडे और टी20 टीम में कब वापसी करूंगा तो यह सवाल मुझे हास्यास्पद लगते हैं क्योंकि मैं काफी शांति से हूं और जैसे रह रहा हूं वैसे खुश हूं." यह भी पढ़ें : Ind vs Eng T20I 2021: आज इंग्लैंड को फिर धुल चटाने की नीयत से मैदान में उतरेंगे विराट के वीर, यहां देखें दोनों टीम

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज (Test series) में अश्विन टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बने थे. अश्विन ने कहा, "मुझे जब भी अवसर मिला उसमें मैंने गेम ब्रेकिंग प्रदर्शन करने की कोशिश की. लेकिन लोग जो सवाल करते हैं और अपनी राय रखते हैं उससे मैं चिंतित नहीं होता."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट