IND vs ENG: घुटने से खून निकलने के बावजूद एंडरसन ने जारी रखी थी गेंदबाजी

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भले ही भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब रहे लेकिन उन्होंने घुटने से खून निकलने के बावजूद गेंदबाजी जारी रखी.

जेम्स एंडरसन (Photo Credits: Twitter/ICC)

लंदन, 3 सितम्बर : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) भले ही भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब रहे लेकिन उन्होंने घुटने से खून निकलने के बावजूद गेंदबाजी जारी रखी. द मिरर ने रिपोर्ट में कहा, "एंडरसन भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान गेंदबाजी करते वक्त गिर गए थे और उनके घुटने में कट आया था तथा उनकी पैंट में खून लगा हुआ दिखा. चोटिल होने के बावजूद एंडरसन ने गेंदबाजी जारी रखी."

प्रशंसकों ने भी 42वें ओवर के दौरान एंडरसन के घुटने से निकल रहे खून को देखा. एक यूजर ने लिखा, "एंडरसन के पैर से खून निकल रहा है." एक अन्य यूजर ने लिखा, "जिमी के घुटने से खून निकल रहा है लेकिन वह फिर भी गेंदबाजी कर रहे हैं. 39 साल की उम्र में समर्पण का स्तर." यह भी पढ़ें : Ind vs Eng 2021: शार्दूल और बुमराह ने किया कमाल, कप्तान कोहली का बल्ला भी बोला, आज का दिन अहम

एंडरसन ने भारत के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में 20.79 के औसत से 14 विकेट झटके हैं. वह ओली रॉबिंसन और जसप्रीत बुमराह के बाद सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड