Ind vs Eng 1st Test Day 3: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन ये बनें प्रमुख रिकॉर्ड

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच नॉटिंघम स्थित ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम अपने पहली पारी में 278 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Facebook)

लंदन, 7 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच नॉटिंघम (Nottingham) स्थित ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड (Trent Bridge Cricket Ground) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम अपने पहली पारी में 278 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 214 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए. इसके अलावा टीम के लिए निचले क्रम में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 16वां अर्धशतक लगाया. जडेजा 75वें ओवर की आखिरी गेंद पर 56 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) का शिकार बनें. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में रॉबिन्सन सर्वाधिक विकेट प्राप्त करने में कामयाब रहे. उन्होंने 26.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए पांच सफलता प्राप्त की. इसके अलावा टीम के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने चार विकेट चटकाए. मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई प्रमुख रिकॉर्ड बनाए जो इस प्रकार है-

- भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (84) ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 12वां अर्धशतक जड़ा.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test Day 2: रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने किया वो कमाल जिसकी उम्मीद कम लोगों ने ही की थी

- केएल राहुल (2090) ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर (2043), एम एल जयसिम्हा (2056), कृष्णम्माचारी श्रीकांत (2062) और चेतन चौहान (2084) को पीछे छोड़ दिया है.

- केएल राहुल के अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (56) ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 16वां अर्धशतक पूरा किया.

- अपनी इस बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के साथ ही रविंद्र जडेजा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन और 200 विकेट लेने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं.

- रविंद्र जडेजा (2041) ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दिलीप सरदेसाई (2001) को पीछे छोड़ा है.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Test Series: ये हैं इंग्लैंड के दो सबसे घातक हथियार जिनके सामने दिग्गज भी टेक चुके है घुटने

- इसके अलावा वह क्रिकेट इतिहास में 2000 रन और 200 विकेट लेने वाले दुनिया के 21वें क्रिकेटर भी बनें.

- इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (621) केएल राहुल का विकेट चटकाते ही टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए. उन्होंने पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले (619) को पछाड़ा है.

- इंग्लैंड के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने तीसरे दिन 26.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 85 रन खर्च कर पांच विकेट चटकाए. बता दें टेस्ट क्रिकेट में उनका यह पहला पांच विकेट है.

- भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (28) ने कल अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली. इससे पहले उनका टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी नाबाद 10 रन था.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इन भारतीय धुरंधरों ने इंग्लैंड में बनाए सर्वाधिक टेस्ट रन, यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल रोके जानें तक बिना नुकसान के 25 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स 38 गेंद में दो चौके की मदद से 11 और डोम सिबली 33 गेंद में दो चौके की मदद से नौ रन बनाकर नाबाद हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Winner Prediction: क्या लगातार तीसरी जीत दर्ज कर फाइनल से पहले अपना दबदबा कायम रख पाएगा श्रीलंका? मैच से पहले जानें कौन सी टीम मार सकती है बाजी

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Preview: आज गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगी भिड़ंत, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल