क्रिकेट

Ind vs Ban ICC T20 WC: ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक कौन उतरेगा मैदान पर? सस्पेंस अब भी बरकरार, द्रविड़ का आया और कंफ्यूज करने वाला बयान

भारत के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की कल फिटनेस देखने के बाद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में खेलाने के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा.

Ind vs Ban ICC T20 WC: ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक  कौन उतरेगा मैदान पर? सस्पेंस अब भी बरकरार, द्रविड़ का आया और कंफ्यूज करने वाला बयान
राहुल द्रविड़ (Photo Credits: Twitter)

एडिलेड,1 नवम्बर : भारत के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की कल फिटनेस देखने के बाद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में खेलाने के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा. भारत की रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट की हार में कार्तिक को पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा था. दक्षिण अफ्रीका की शेष पारी में रिषभ पंत ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी. इससे कार्तिक के बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलने को लेकर संदेह पैदा हो गया था.

द्रविड़ ने कहा, "दुर्भाग्य से कार्तिक ने एक बाउंसर को पकड़ने के लिए हवा में छलांग लगाई लेकिन वह फिर नीचे जमीन पर गलत ढंग से गिरे जिससे उनकी पीठ में कुछ परेशानी पैदा हो गयी है. कुछ इलाज के बाद वह आज बेहतर ढंग से कीपिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह ट्रेनिंग पर आये हैं और हम उनका आकलन कर रहे हैं." यह भी पढ़ें : Ind vs Ban ICC T20 WC: क्या पहले ही हार मां गए बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन, इस बयान में दिखता है खौफ

मुख्य कोच ने मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आज अच्छे अभ्यास सत्र के बाद हम कल देखेंगे कि उनकी फिटनेस कैसी रहती है. उनकी कल फिटनेस देखने के बाद ही अंतिम फैसला किया जाएगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).