IND vs AUS 4th Test Day 1, Lunch Break: अश्विन, शमी को एक-एक विकेट, ऑस्ट्रेलिया लंच तक 75/2

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को सुबह के सत्र में एक-एक विकेट लिया जबकि ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक 29 ओवर में दो विकेट खोकर 75 रन बना लिए.

ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: ICC/Twitter)

अहमदाबाद, 9 मार्च : ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को सुबह के सत्र में एक-एक विकेट लिया जबकि ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक 29 ओवर में दो विकेट खोकर 75 रन बना लिए.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट में ट्रेविस हैड और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की. लेकिन अश्विन और शमी ने एक-एक विकेट लेकर भारत की वापसी कराई. यह भी पढ़ें : NZ vs SL 1st Test Day 1, Stumps: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के फर्स्ट दिन का खेल ख़त्म, मजबूत स्तिथि में श्रीलंका, स्कोर पहुंचा 300 के पार

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मजबूत ओपनिंग साझेदारी के बाद अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई जब ट्रेविस हैड (32) अश्विन की गेंद को मारने की कोशिश में मिड ऑन पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए. शमी ने मार्नस लाबुशेन को बोल्ड किया. लाबुशेन तीन रन ही बना सके. लंच के समय ख्वाजा और स्टीव स्मिथ क्रमश: 27 और दो रन पर नाबाद थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\