Ind vs Aus 2nd ODI 2023 1st Inning Updates: मिशेल स्टार्क ने बरसाया कहर, भारत को 117  रन पर किया ढेर

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाते हुए 53 रन पर पांच विकेट लेकर भारत को दूसरे वनडे में रविवार को 26 ओवर में मात्र 117 रन पर समेट दिया. मिचेल स्टार्क के पंजे के कारण भारतीय टीम अपने घरेलू जमीन पर अपने सबसे कम स्कोर पर सिमट गई.

bowler Mitchell Starc ( Photo Credit: Twitter)

विशाखापत्तनम, 19 मार्च : ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाते हुए 53 रन पर पांच विकेट लेकर भारत को दूसरे वनडे में रविवार को 26 ओवर में मात्र 117 रन पर समेट दिया. मिचेल स्टार्क के पंजे के कारण भारतीय टीम अपने घरेलू जमीन पर अपने सबसे कम स्कोर पर सिमट गई. स्टार्क ने पहले भारतीय शीर्ष क्रम को झकझोरा और फिर मोहम्मद सिराज के विकेट के साथ पंजा खोला. भारत के लिए सिर्फ़ विराट कोहली ही 30 के आंकड़े को पार कर पाए. अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई साथ नहीं मिला. शॉन ऐबट और नेथन एलिस ने स्टार्क का बखूबी साथ दिया और क्रमश: तीन और दो विकेट चटकाए.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला लिया. स्टार्क ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल को शून्य पर आउट करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. स्टार्क ने रोहित शर्मा(13), सूर्यकुमार यादव (0) और पिछले मैच के हीरो केएल राहुल (9) को पवेलियन की राह दिखाई. सूर्यकुमार लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए. यह भी पढ़ें : Ind vs Aus 2nd ODI 2023 1st Inning Updates: ऑस्ट्रलियाई गेंदबाजो ने टीम इंडिया को 117 रन पर समेटा, मिशेल स्टार्क ने झटके 5 विकेट

स्टार्क ने आखिरी बल्लेबाज मोहम्मद सिराज को बोल्ड कर अपने पांच विकेट पूरे किये. स्टार्क की इस गेंद को खेलना शीर्ष क्रम के लिए मुश्किल होता, सिराज तो फिर भी निचले क्रम के बल्लेबाज थे, कोण के साथ गेंद को अंदर लेकर आए स्टार्क, लेंथ पर थी गेंद, सिराज ने दोनों पांव क्रीज में जमाए दूर से रोकना चाहा, लेकिन पूरी तरह से चूक गए और स्टंप पर जा टकराई गेंद.

भारत की तरफ से विराट कोहली ने 35 गेंदों में चार चौकों की मदद से 31 रन बनाये जबकि अक्षर पटेल 29 रन पर नाबाद रहे. पटेल ने स्टार्क के पारी के 26वें ओवर में लगातार दो छक्के मारे लेकिन स्टार्क ने आखिरी गेंद पर सिराज को बोल्ड कर भारतीय पारी समेट दी.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AUS T20I Series 2025: अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में कंगारूओं के खिलाफ टी20I सीरीज़ में सबसे अधिक रन बनाने वाली बनी जोड़ी

\