India vs New Zealand 1st ODI 2022 Preview: विश्व कप 2023 की तैयारी की नजरिये से टीम की तलाश में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलने उतारेगी भारतीय टीम, जानें मुकाबले से सम्बंधित सभी जानकारियां
25 नवंबर, 2022 (शुक्रवार) को भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला वनडे ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारतीय समयनुसार सुबह 07:00 बजे से खेला जाएगा जिसका टॉस सुबह 06:30 बजे होगा. IND बनाम NZ 1st ODI का सीधा प्रसारण नहीं करेगा, जबकि लाइव स्ट्रीम श्रृंखला के आधिकारिक प्रसारक Amazon Prime App और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
T20I श्रृंखला में जीत के बाद, 25 नवंबर, 2022 (शुक्रवार) को भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला वनडे ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारतीय समयनुसार सुबह 07:00 बजे से खेला जाएगा जिसका टॉस सुबह 06:30 बजे होगा. दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफ़ी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह श्रृंखला ODI विश्व कप 2023 की तैयारी के लिए पहला कदम होने वाला है. इस मैच से पहले आपके IND बनाम NZ हेड-टू-हेड, संभावित XI और अन्य विवरण से सम्बंधित चर्चा करेंगे. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश को पछाड़ने की है तैयारी, जिम में पसीना बहा रहे है विराट कोहली
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20ई श्रृंखला 1-0 से जीत दर्ज की थी. अब आने वाले एकदिवसीय विश्व कप की तैयारी शुरू करने का समय आ गया है, जिसकी मेजबानी भारत में अगले साल ही की जानी है. विश्व कप में टीम में अच्छी गहराई होना महत्वपूर्ण है और यह श्रृंखला टीम इंडिया को एक अच्छी बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने का सही मौका है. शिखर धवन के नेतृत्व में युवाओं से भरी टीम फिर से जीत की उम्मीद होगी. यह शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के लिए शुरुआती XI जगह पक्की के लिए अपनी मजबूत खेल दिखने का अच्छा मौका है.
वनडे में IND बनाम NZ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमो ने एकदिवसीय मुकाबले में 114 बार एक-दूसरे का सामना किया है. भारत ने उनमें से 55 जीते और न्यूजीलैंड ने 49 मैच जीते है जबकि 10 मैच रद्द हुए है.
इन सभी खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
प्रमुख खिलाड़ी- सूर्यकुमार यादव (IND), संजू सेमसन (IND), ग्लेन फिलिप्स (NZ), टिम साउथी (NZ)
IND बनाम NZ पहला ODI 2022 मिनी बैटल
युजवेंद्र चहल- ग्लेन फिलिप्स और टिम साउथी और शुभमन गिल के खिलाफ दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल सकता है T20 सीरीज में श्रेयस इय्येर कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन इस मुकाबले में अच्छी वापसी करना चाहेंगे.
IND बनाम NZ पहला ODI 2022 कब देखें? ( मैच का स्थान और समय)
25 नवंबर, 2022 (शुक्रवार) को भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला वनडे ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारतीय समयनुसार सुबह 07:00 बजे से खेला जाएगा जिसका टॉस सुबह 06:30 बजे होगा.
IND बनाम NZ पहला ODI 2022 लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन और टेलीकास्ट कहा देखें?
मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स द्वारा किया जाएगा, प्रशंसक केवल डीटीटी प्लेटफॉर्म डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर ही मुकाबले को देख सकते हैं. कोई भी चैनल टाटा प्ले, एयरटेल डिजिटल टीवी, डिश टीवी या वीडियोकॉन डी2एच जैसे डीटीएच पर IND बनाम NZ 1st ODI का सीधा प्रसारण नहीं करेगा, जबकि लाइव स्ट्रीम श्रृंखला के आधिकारिक प्रसारक Amazon Prime App और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
IND बनाम NZ पहला ODI 2022 के लिए संभावित प्लेइंग XI
संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11: फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2022 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

