क्रिकेट

ILT20 2023: आईएलटी20 फ्रेंचाइजी पहले सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार

डीपी वल्र्ड इंटरनेशनल लीग टी20 दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 13 जनवरी को शुरू होगी. अबु धाबी, दुबई में 13 जनवरी से 12 फरवरी तक शानदार ट्रॉफी उठाने के लिए अबु धाबी नाइट राइडर्स, डेजर्ट वाइपर, दुबई कैपिटल्स, गल्फ जायंट्स, एमआई अमीरात और शारजाह वारियर्स सहित कुल छह फ्रेंचाइजी आपस में भिड़ेंगी.

ILT20 2023: आईएलटी20 फ्रेंचाइजी पहले सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार
ILT20 (Photo Credit: Twitter)

दुबई, 7 जनवरी : डीपी वल्र्ड इंटरनेशनल लीग टी20 दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 13 जनवरी को शुरू होगी. अबु धाबी, दुबई में 13 जनवरी से 12 फरवरी तक शानदार ट्रॉफी उठाने के लिए अबु धाबी नाइट राइडर्स, डेजर्ट वाइपर, दुबई कैपिटल्स, गल्फ जायंट्स, एमआई अमीरात और शारजाह वारियर्स सहित कुल छह फ्रेंचाइजी आपस में भिड़ेंगी. सभी छह फ्रेंचाइजियों ने अब दुनिया की सबसे रोमांचक क्रिकेट लीगों में से एक के लिए अपनी टीम को अंतिम रूप दे दिया है. पावर हिटर आंद्रे रसेल, लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा, ड्वेन ब्रावो, अनुभवी रॉबिन उथप्पा, खतरनाक स्ट्राइकर क्रिस लिन और अनुभवी मोईन अली महीने भर चलने वाली प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं.

अबु धाबी नाइट राइडर्स टीम में सुनील नारायण (कप्तान), आंद्रे रसेल, कॉनर एस्टरहुइजन, लाहिरू कुमारा, चरिथ असलंका, कॉलिन इनग्राम, अकील होसेन, पॉल स्टलिर्ंग, जावर फरीद, केनर लुईस, साबिर अली, अली खान, ब्रैंडन ग्लोवर, रवि रामपॉल, रेमन रीफर, फहद नवाज, माथी उल्ला, धनंजय डी सिल्वा, मर्चेंट डी लेंज और ट्रैवीन मैथ्यू शामिल हैं. यह भी पढ़ें : Women IPL Auction 2023: महिला आईपीएल की नीलामी फरवरी में, जानें ऑक्शन के लिए कब तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं खिलाड़ी

डेजर्ट वाइपर टीम में वानिंदु हसरंगा, एलेक्स हेल्स, टॉम करन, सैम बिलिंग्स, कॉलिन मुनरो (कप्तान), टाइमल मिल्स, मतीश पथिराना, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहन मुस्तफा, शिराज अहमद, शेल्डन कॉटरेल, अली नसीर, एडम लिथ, दिनेश चांडीमल, बेनी हॉवेल, मार्क वाट, रुबेन ट्रम्पेलमैन, रौनक पैनोली, जेक लिंटॉट और गस एटकिंसन शामिल हैं.

इस बीच, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), दसुन शनाका, फैबियन एलेन, मुजीब रहमान, भानुका राजपक्षे, चामिका करुणारत्ने, इसुरु उदाना, सिकंदर रजा, हजरतुल्लाह जजई, चिराग सूरी, डेनियल लॉरेंस, जश गियानी, निरोशन डिकवेला, फ्रेड क्लासेन, जॉर्ज मुन्से, हजरत खान, रजा आकिफ उल्लाह खान, जो रूट, रॉबिन उथप्पा, रवि बोपारा, यूसुफ पठान और ओली व्हाइट दुबई कैपिटल सेट-अप का हिस्सा हैं.

गल्फ जायंट्स में शिमरोन हेटमायर, क्रिस जॉर्डन, जेम्स विंस (कप्तान), क्रिस लिन, डोमिनिक ड्रेक्स, जेमी ओवरटन, लियाम एंड्रयू डॉसन, ओली पोप, अश्वंत वाल्थापा, सीपी रिजवान, संचित शर्मा, अयान खान, कैस अहमद, रिचर्ड ग्लीसन, डेविड विसे, रेहान अहमद, टॉम बैंटन, टॉम हेल्म और गेरहार्ड इरास्मस शामिल हैं.

ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, फजलहक फारूकी, निकोलस पूरन, इमरान ताहिर, विल स्मीड, जॉर्डन थॉम्पसन, जहीर खान पक्टेन, मुहम्मद वसीम, समित पटेल, जहूर खान, ब्रैडली वील, बास डी लीडे, आंद्रे फ्लेचर, नजीबुल्लाह जादरान, वृत्य अरविंद, बासिल हमीद, क्रेग ओवरटन, टॉम लैमोनबी, लोरकन टकर, डैनियल मूसली और मैकेनी क्लार्क एमआई अमीरात टीम बनाते हैं.

शारजाह वारियर्स के दस्ते में मोईन अली (कप्तान), एविन लुईस, क्रिस वोक्स, मोहम्मद नबी, डेविड मलान, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस बेंजामिन, जो डेनली, रहमानुल्लाह गुरबाज, टॉम कोहलर-कैडमोर, कार्तिक मयप्पन, नवीन-उल-हक मुरीद, मुहम्मद जुनैद, नूर अहमद, खान बिलाल, मार्क दियाल, अलीशान शराफू, मुहम्मद जवाद उल्लाह और जमाल टोड शामिल हैं.

दुबई कैपिटल्स शुरूआती मैच में अबु धाबी नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. डीपी वल्र्ड आईएलटी20 के पहले सीजन की शुरूआत की जाएगी, इसके बाद एक शानदार उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें सुपरस्टार बादशाह और मेगास्टार जेसन डेरुलो प्रशंसकों को मनोरंजन करेंगे. लीग दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 को शुरू होगी. लीग यूएई के, दुबई, अबु धाबी और शारजाह में विश्व स्तरीय 34-मैचों के प्रारूप में खेली जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).