ICC महिला T-20 वर्ल्ड कप 2018: भारत और पाकिस्तान के बीच होगी आज कांटे की टक्कर, 10 बार अब तक भिड़ चुके हैं

हालांकि, इस शानदार जीत के बावजूद भारत को अपने शीर्षक्रम की बल्लेबाजी में सुधार करना होगा. टीम की सलामी जोड़ी तानिया भाटिया (9) और स्मृति मंधाना (2) पहले मैच में विफल रही थी

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: File Image)

पहले मैच में न्यूजीलैंड को 34 रन से हराने वाली भाारतीय महिला क्रिकेट टीम आज यहां होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के अपने दूसरे मैच में भी पाकिस्तान को हराना चाहेगी. भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें अब तक 10 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें आठ बार भारत ने तो दो बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है. वहीं, टी-20 विश्वकप में दोनों टीमें अब तक पांच बार एक-दूसरे के आमने-सामने हुई हैं जहां तीन बार भारत ने जीत अपने नाम की है.

भारत ने पिछले मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर के 51 गेंदों पर बनाए गए पहले टी-20 शतक की मदद से पांच विकेट पर 194 रन का विशाल स्कोर बनाया था. भारत का यह स्कोर टी-20 इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था. भारतीय गेंदबाजों ने इस स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए न्यूलीलैंड को नौ विकेट पर 160 रन पर रोक दिया था.

हालांकि, इस शानदार जीत के बावजूद भारत को अपने शीर्षक्रम की बल्लेबाजी में सुधार करना होगा. टीम की सलामी जोड़ी तानिया भाटिया (9) और स्मृति मंधाना (2) पहले मैच में विफल रही थी. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोच रमेश पोवार और कप्तान हरमनप्रीत, मंधाना के साथ मिताली राज को पारी की शुरुआत करने को भेजते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें:- ICC महिला T-20 वर्ल्ड कप 2018: कप्तान हरमनप्रीत कौर का शतक, बनी ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी!

मध्यक्रम में जेमिमाह रोड्रिगेज से टीम को एक और फिर अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी ,जिन्होंने पहले मैच में हरमनप्रीत के साथ रिकॉर्ड 134 रन की साझेदारी की थी। रोड्रिगेज ने पिछले मैच में 59 रन की अहम पारी खेली थी. गेंदबाजी में डायलन हेमलता और पूनम यादव से टीम को बड़ी उम्मीदें होगी. दोनों गेंदबाजों ने पिछले मैच में तीन-तीन विकेट चटकाए थे.

दूसरी तरफ, अपने पहले मुकाबले में आस्ट्रेलिया के हाथों 52 रन की हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी, आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 165 रन का स्कोर बनाया था और फिर पाकिस्तान को आठ विकेट पर 113 रन पर रोक दिया था.

टीमें :

भारत : स्मृति मंधाना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रॉड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), डायलन हेमलता, मिताली राज, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णामूर्ति, राधा यादव, पूनम यादव और अरुं धति रेड्डी.

पाकिस्तान : एमन अनवर, आलिया रियाज, एनम अमीन, आयशा जफर, डियाना बैग, जवेरिया खान (कप्तान), मुनीबा अली, नाहिदा खान, नशरा संधू, नातियाला परवेज, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सना मीर, सिद्रा अमीन, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), बिस्माह मारूफ.

Share Now

संबंधित खबरें

Will MS Dhoni Play Today: क्या कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज मैदान में उतरेंगे एमएस धोनी? जानें अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड