IND vs BAN 2nd Test: शतक से चुकने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा- मैंने शॉट पर कमजोरी को लेकर होने वाली बातचीत पर ध्यान देना कर दिया था बंद

श्रेयस अय्यर को शॉर्ट पिच गेंद के खिलाफ उनकी कमजोरी के बारे में लगातार बात ने काफी प्रभावित किया था लेकिन इस भारतीय बल्लेबाज ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने बाहर की टिप्पणियों को अनसुना करते हुए अपने खेल में सुधार करने पर ध्यान दिया, जिससे काफी फायदा मिला।

श्रेयस अय्यर (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मीरपुर, 23 दिसंबर श्रेयस अय्यर को शॉर्ट पिच गेंद के खिलाफ उनकी कमजोरी के बारे में लगातार बात ने काफी प्रभावित किया था लेकिन इस भारतीय बल्लेबाज ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने बाहर की टिप्पणियों को अनसुना करते हुए अपने खेल में सुधार करने पर ध्यान दिया, जिससे काफी फायदा मिला. यह भी पढ़ें: श्रेयस और पंत शतक से चूके, दुसरे दिन के अंत तक बांग्लादेश 7 रन बनाया, भारतीय टीम को 80 रनों की बढ़त

अय्यर ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 105 गेंद में 87 रन की पारी खेल कर भारतीय टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने इस दौरान अय्यर के खिलाफ शॉर्ट गेंदों का इस्तेमाल किया लेकिन उन्होंने इसका डटकर सामना किया.

अय्यर ने दिन के खेल के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ जब मैं बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आया था तब बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शॉट गेंदों से मुझ निशाना बनाना शुरू कर दिया था.’’

अय्यर से जब पूछा गया कि टीम के बाहर भी शॉट पिच गेंद पर उनकी कमजोरी की चर्चा लगातार होती है तो उन्होंने कहा, ‘‘ वह (शॉर्ट बॉल मुद्दा) कुछ ऐसा है जिसके बारे में कमेंटेटर बात करते हैं. मैदान के बाहर लोग कहते रहते हैं कि मेरी बल्लेबाजी में वह समस्या है। यह बात मेरे दिमाग में बैठ गयी थी। अगर मैं गेंद को छोड़ दू तो इसपर कोई समस्या नहीं थी लेकिन रन नहीं बन रहे थे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बाहर की ऐसी बातें बल्लेबाज के दिमाग में होती है। एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें अनसुना करना महत्वपूर्ण होता है. ’’

श्रृंखला के पहले मैच में भी 86 रन की पारी खेलने वाले इस बल्लेबाज ने कहा कि शुक्रवार को ऋषभ पंत ने कमाल की पारी खेली.

पंत ने 104 गेंद में 93 रन बनाये जबकि दोनों ने पांचवें विकेट की साझेदारी में 159 रन जोड़े.

उन्होंने कहा, ‘‘ पंत ने कमाल की पारी खेली. वह काफी आक्रामक बल्लेबाज है। यह एक दूसरे के साथ का लुत्फ उठाने के बारे में है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा