मैं रन बना रहा हूं, कड़ी मेहनत कर रहा हूं लेकिन मौके नहीं मिल रहे: पृथ्वी शॉ

भारत के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने स्वीकार किया है कि रन बनाने और कड़ी मेहनत करने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के लिए उन पर विचार नहीं किये जाने से वह निराश हैं.

Batsman Prithvi Shaw

मुंबई , 8 अक्टूबर : भारत के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने स्वीकार किया है कि रन बनाने और कड़ी मेहनत करने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के लिए उन पर विचार नहीं किये जाने से वह निराश हैं. पहली पसंद खिलाड़ियों के टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के बाद घरेलू और भारत ए मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जैसे रजत पाटीदार, संजू सैमसन और युवा खिलाड़ी जैसे ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए चुना गया.

लेकिन दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र की तरफ से खेलते हुए दो शतक लगाने वाले और भारत ए वनडे सीरीज में भ्रमणकारी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 48 गेंदों पर 77 रन बनाने वाले शॉ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर मैचों के लिए नजरअंदाज कर दिया गया. शॉ के हवाले से मिड डे ने कहा, "मैं निराश हूं. मैं रन बना रहा हूं और कड़ी मेहनत कर रहा हूं लेकिन मुझे मौके नहीं मिल रहे हैं. लेकिन एक तरह से यह ठीक है, जब राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को लगेगा कि मैं तैयार हूं वे मुझे खिलाएंगे. मुझे जो भी मौके मिलेंगे मैं सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूं और अपनी फिटनेस का स्तर ठीक रखूं. यह भी पढ़ें : भारत और बंग्लादेश के बीच खेले गये एशिया कप महिला टी20 मैच का स्कोर

शॉ आखिरी बार भारत के लिए पिछले वर्ष श्रीलंका के सफेद गेंद दौरे में खेले थे. उन्होंने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ महीनों में अपना सात किलो वजन घटा चुके हैं और चीनी खाने, मिठाई तथा कोल्ड ड्रिंक्स को हाथ भी नहीं लगा रहे है. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा,"मैं अपनी बल्लेबाजी में अलग-अलग चीजों पर काम नहीं करता हूं . लेकिन मैं अपने फिटनेस स्तर पर काफी काम करता हूं. मैंने वजन घटाने पर काम किया है और पिछले आईपीएल के बाद से सात से आठ किलो वजन घटा लिया है." शॉ सोमवार से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुम्बई की तरफ से खेलते हुए राष्ट्रीय टीम में वापसी को लक्ष्य बनाकर चल रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी