How To Watch Commonwealth Games 2026 Day 10 Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन का लाइव प्रसारण
भारतीय खेल प्रेमियों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहने वाला है. मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन, प्रीति पवार, जैसमीन लांबोरिया, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल जैसे खिलाड़ी गोल्ड मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगे. वहीं एथलेटिक्स में प्रियंका गोस्वामी, प्रवीण चित्रावेल और गुलवीर सिंह जैसे खिलाड़ियों से भी पदक की उम्मीद होगी.
How To Watch Commonwealth Games 2026 Day 10 Live Streaming And Telecast Details: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) का 10वां दिन आज यानी 1 अगस्त को खेला जाएगा. ग्लासगो (Glasgow) में आयोजित इन खेलों के अंतिम चरण में भारतीय खिलाड़ियों के पास पदकों की संख्या बढ़ाने का शानदार मौका होगा. मुक्केबाजी में भारत के 10 मुक्केबाज गोल्ड मेडल मुकाबलों में उतरेंगे, जबकि एथलेटिक्स, जूडो, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स में भी कई भारतीय खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे. भारत अब तक 23 पदक (5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज) जीत चुका है और पदक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है. यह भी पढ़ें: India At CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन गोल्ड पर होगी भारत की नजर, मुक्केबाजी में 10 फाइनल समेत कई पदक मुकाबले आज
भारतीय खेल प्रेमियों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहने वाला है. मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन, प्रीति पवार, जैसमीन लांबोरिया, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल जैसे खिलाड़ी गोल्ड मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगे. वहीं एथलेटिक्स में प्रियंका गोस्वामी, प्रवीण चित्रावेल और गुलवीर सिंह जैसे खिलाड़ियों से भी पदक की उम्मीद होगी.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन कब और कहां होंगे मुकाबले? (Commonwealth Games 2026 Day 10 Schedule)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन के मुकाबले आज यानी 1 अगस्त को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले जाएंगे. भारतीय खिलाड़ियों की स्पर्धाएं भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर देर रात और 2 अगस्त की सुबह तक चलेंगी.
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का टीवी पर प्रसारण कहां देखें? (Commonwealth Games 2026 Live TV Telecast In India)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में Sony Sports Network पर किया जाएगा. फैंस Sony Sports Ten 2, Sony Sports Ten 2 HD, Sony Sports Ten 3 (हिंदी) और Sony Sports Ten 4 पर लाइव मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा DD Sports पर भी प्रमुख भारतीय मुकाबलों का मुफ्त प्रसारण उपलब्ध रहेगा.
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch Commonwealth Games 2026 Live Streaming In India)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस पर फैंस पूरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का लाइव एक्शन देख सकते हैं.
भारतीय खिलाड़ियों का प्रमुख शेड्यूल (India Day 10 Key Schedule – IST)
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
2:35 PM: पुरुष शॉटपुट F57 फाइनल – सोमन राणा, शुभम जुयाल
2:40 PM: पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल – प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु
2:50 PM: पुरुष 1500 मीटर T54 फाइनल – रमेश शनमुगम
3:00 PM: महिला 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल – प्रियंका गोस्वामी, रविना
11:35 PM: पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल – देव कुमार मीणा, कुलदीप कुमार
12:15 AM (2 अगस्त): पुरुष 5000 मीटर फाइनल – गुलवीर सिंह
1:50 AM (2 अगस्त): मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले फाइनल
बॉक्सिंग (गोल्ड मेडल मुकाबले)
3:30 PM: प्रीति पवार vs स्कारलेट डेलगाडो
3:45 PM: जैसमीन लांबोरिया vs माइकेला वॉल्श
4:15 PM: जदुमणि सिंह vs जाई डिक्सन
9:00 PM: साक्षी चौधरी vs रूबी व्हाइट
9:15 PM: प्रिया घंघास vs मैरी-बाथूल अल-अहमादिएह
9:30 PM: अरुंधति चौधरी vs चैंटेल रीड
9:45 PM: लवलीना बोरगोहेन vs एम्मा-सू ग्रीनट्री
10:00 PM: सचिन सिवाच vs ट्रायअगेन नदेवेलो
10:15 PM: अंकुश पंघाल vs डिमेजी शिट्टू
10:30 PM: नरेंद्र बेरवाल vs डेमार थॉमस
ट्रैक साइक्लिंग
2:30 PM: पुरुष स्प्रिंट क्वालीफाइंग
4:19 PM: पुरुष 10 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग
लॉन बॉल्स
3:50 PM: पुरुष पेयर्स – भारत vs इंग्लैंड
10:20 PM: महिला सिंगल्स – नयनमोनी सैकिया vs दक्षिण अफ्रीका
जूडो
3:54 PM: उन्नति शर्मा (महिला 63 किग्रा)
4:36 PM: करणजीत सिंह मान (पुरुष 90 किग्रा)
5:18 PM: हर्ष तोकस (पुरुष 81 किग्रा)
5:30 PM: इनुंगनबी तखेल्लाम्बम (महिला 70 किग्रा)
नोट: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव स्कोर और अपडेट आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.