Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 जीत के बाद गौतम गंभीर और कुलदीप यादव अहमदाबाद पहुंचे, हीरो जैसा स्वागत हुआ

भारत की क्रिकेट टीम मंगलवार को दुबई से अहमदाबाद लौटी तो उनका शानदार स्वागत हुआ. मुख्य कोच गौतम गंभीर और स्पिनर कुलदीप यादव सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचे. यह जश्न भारत के एशिया कप 2025 जीतने के बाद मनाया गया. भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता था.

गौतम गंभीर(Photo : X)

अहमदाबाद, 30 सितंबर : भारत की क्रिकेट टीम मंगलवार को दुबई से अहमदाबाद लौटी तो उनका शानदार स्वागत हुआ. मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और स्पिनर कुलदीप यादव सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचे. यह जश्न भारत के एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) जीतने के बाद मनाया गया. भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता था. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए सातों मैच जीते.

अहमदाबाद की गलियों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह खुशी का माहौल देखने को मिला. लोग टीम इंडिया की जीत पर गर्व महसूस कर रहे थे. एशिया कप एक तरफ जहां टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन का गवाह रहा, तो वहीं भारत-पाकिस्तान के मैचों में विवाद भी देखने के लिए मिला. किसी भी मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ नहीं मिलाया. पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भी विवादित इशारों के बीच तनाव को बढ़ाने का काम किया. फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ भी हैं. इसके बाद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई और टीम इंडिया ने प्रतीकात्मक अंदाज में जश्न मनाया. यह भी पढ़ें : Women’s ODI World Cup 2025: भारत-श्रीलंका के बीच मुकाबले के साथ होगा महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज

अब टीम इंडिया का ध्यान अगले मुकाबले पर है. दो टेस्ट मैचों की सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही है. पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. यह दोनों मैच 2025-27 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं, इसलिए दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहेंगे. भारत की जीत से जो आत्मविश्वास मिला है, उसे खिलाड़ी अब टेस्ट सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे. इसी बीच वेस्टइंडीज की टीम भी अहमदाबाद पहुंच चुकी है.

भारत की टेस्ट टीम में शामिल खिलाड़ी हैं: कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), उपकप्तान रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड