Former Hockey Player Justin Kerketta Passed Away: पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का निधन, विश्व कप में भारत का किया था प्रतिनिधित्व
हॉकी वल्र्ड कप टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा जी के निधन का दु:खद समाचार मिला. जस्टिन जी, युवा खिलाड़ियों को हॉकी के कई गुर सिखाया करते थे. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.
पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का आज निधन हो गया. सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा गांव के रहने वाले जस्टिन ने 1978 वल्र्ड कप हॉकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. इसके साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी वे देश का प्रतिनिधित्व कर चुके थे. बताया गया कि शनिवार अपने आवास पर उन्हें हार्ट अटैक आया. इलाज के लिए रिम्स रांची लाए जाने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली. यह भी पढ़ें: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, बांग्लादेश को हराने के लिए भारत को दिखाना होगा अपना सर्वश्रेष्ठ खेल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्ति किया है. उन्होंने ट्वीट किया है, हॉकी वल्र्ड कप टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा जी के निधन का दु:खद समाचार मिला. जस्टिन जी, युवा खिलाड़ियों को हॉकी के कई गुर सिखाया करते थे. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.
जस्टिन केरकेट्टा का जन्म 1947 में हुआ था. बिहार रेजीमेंट में भारतीय सेना में नौकरी करने और सेवानिवृत्त होने के बाद 1982 से 1998 तक उन्होंने रांची में हॉकी खिलाड़ियों को कोचिंग दी थी. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है. उनसे कई मार्गदर्शन प्राप्त होते थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2022 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

