रियल मेड्रिड का हिस्सा बनकर खुश हैं कोच जिदान

स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के साथ लगातार तीसरी बार यूरोपीय चैम्पियंस लीग का खिताब जीतने वाले कोच जिनेदिन जिदान ने कहा कि वह क्लब के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा बनकर खुश हैं.

(Photo Credit: Getty)

कीव (यूक्रेन): स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के साथ लगातार तीसरी बार यूरोपीय चैम्पियंस लीग का खिताब जीतने वाले कोच जिनेदिन जिदान ने कहा कि वह क्लब के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा बनकर खुश हैं. रियल मेड्रिड ने यहां ओलंपिस्की स्टेडियम में प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में इंग्लिश क्लब लिवरपूल को 3-1 से हराकर 13वीं बार खिताब अपने नाम किया.

बीबीसी ने जिदान के हवाले से बताया, "यह एक महान क्लब है. यह एक ऐसा क्लब है जिसने 13 बार चैम्पियंस लीग की ट्रॉफी जीती है और मैं इसके इतिहास का हिस्सा बनकर खुश हूं."

चैम्पियंस लीग के इतिहास में अब तक तीन क्लबों ने लगातार तीन बार खिताब पर कब्जा करने का कीर्तिमान स्थापित किया है. रियल मेड्रिड ने 1956 से लगातर पांच बार खिताब अपने नाम किया. रियल के अलावा नीदरलैण्ड्स की अजाक्स 1971 से 1973 एवं जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख 1974 से 1976 के बीच खिताबी हैट्रिक लगाने में कामयाब रही.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें