UEFA Euro 2024: ऑस्ट्रिया ने नीदरलैंड को हराया, पोलैंड और फ्रांस का मैच 1-1 से पर रहा ड्रॉ

ऑस्ट्रिया ने यूरो 2024 में मंगलवार को ग्रुप डी में नीदरलैंड को 3-2 से हराया, जबकि पोलैंड ने ग्रुप प्ले के अंतिम मैच में फ्रांस के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला. बर्लिन ओलंपिया स्टेडियम में नीदरलैंड की शुरुआत खराब रही.

Robert Lewandowski, Kylian Mbappe (Photo Credit: @EURO2024)

डॉर्टमुंड, 26 जून: ऑस्ट्रिया ने यूरो 2024 में मंगलवार को ग्रुप डी में नीदरलैंड को 3-2 से हराया, जबकि पोलैंड ने ग्रुप प्ले के अंतिम मैच में फ्रांस के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला. बर्लिन ओलंपिया स्टेडियम में नीदरलैंड की शुरुआत खराब रही. डोनियल मालेन ने अलेक्जेंडर्स प्रैस के स्क्वायर पास को गोल में तब्दील किया, जिससे ऑस्ट्रिया को छठे मिनट में 1-0 की बढ़त मिल गई. यह भी पढ़ें: France vs Poland UEFA Euro 2024: फ्रांस बनाम पोलैंड के बीच रोमांचक मैच 1-1 पर हुआ ड्रा, किलियन एमबाप्पे और रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने दागे गोल

यहां से नीदरलैंड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम ने कई मौके गंवा दिए. हालांकि ऑस्ट्रिया ने आक्रामक रवैया अपनाया रखा. पहले हाफ में ऑस्ट्रिया ने अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रखी. दूसरे हाफ के दूसरे मिनट में कोडी गाकपो ने गोल कर नीदरलैंड को 1-1 से बराबरी दिला दी.

लेकिन रोनाल्ड कोमैन की टीम के लिए यह खुशी क्षणिक थी. फ़्लोरियन ग्रिलिट्श के सटीक क्रॉस से रोमानो श्मिड ने 59वें मिनट पर गोल कर ऑस्ट्रिया को फिर से 2-1 की बढ़त दिला दी.

नीदरलैंड की टीम ने भी हार नहीं मानी और 75वें मिनट में मेम्फिस डेपे ने हेडर से वाउट वेगॉर्ट की सहायता से गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया.

यहां से मुकाबला काफी रोमांचक हो गया, लेकिन ऑस्ट्रिया ने 80वें मिनट में मार्केल सबित्जर की गोल की बदौलत मैच में 3-2 से बढ़त हासिल की और अंत में यह गोल निर्णायक साबित हुआ.

ऑस्ट्रिया के मुख्य कोच राल्फ रंगनिक ने कहा, "टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. वे हमेशा वापसी करते हैं और वह भी एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ, जो सराहनीय है. हमने यहां एक उत्कृष्ट जीत हासिल की."

ग्रुप डी के दूसरे मुकाबले में फ्रांस को पोलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलना पड़ा। फ्रांस के लिए किलियन एमबाप्पे ने शुरुआती गोल किया, लेकिन अनुभवी स्ट्राइकर रॉबर्ट ने गोल कर पोलैंड को 1-1 से बराबरी दिलाई. इसके बाद दोनों टीमों ने बढ़त बनाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वे गोल नहीं कर सकीं.

इस परिणाम के साथ, ऑस्ट्रिया ने छह अंकों के साथ स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। उसके बाद फ्रांस (5 अंक), नीदरलैंड (4 अंक) और पोलैंड (1 अंक) पर है.

पोलैंड के कोच मिशल प्रोबिएरज़ ने कहा, "हम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके थे, लेकिन फैंस हमें सपोर्ट करने आए। मैं उन सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमने अंत तक लड़ाई लड़ी."

 

 

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Winner Prediction: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी