France vs Poland UEFA Euro 2024: फ्रांस बनाम पोलैंड के बीच रोमांचक मैच 1-1 पर हुआ ड्रा, किलियन एमबाप्पे और रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने दागे गोल
यूरो 2024 में फ्रांस और पोलैंड का मैच 1-1 की ड्रा पर खत्म हुआ. मंगलवार को फ्रांस और पोलैंड के बीच खेले गए मैच में हाफटाइम तक कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन पिछले हफ़्ते नाक में फ्रैक्चर होने के बाद वापसी करने वाले किलियन एमबाप्पे ने मैच का पहला गोल 55वें मिनट में पेनल्टी किक पर किया.
France vs Poland UEFA Euro 2024: यूरो 2024 में फ्रांस और पोलैंड का मैच 1-1 की ड्रा पर खत्म हुआ. मंगलवार को फ्रांस और पोलैंड के बीच खेले गए मैच में हाफटाइम तक कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन पिछले हफ़्ते नाक में फ्रैक्चर होने के बाद वापसी करने वाले किलियन एमबाप्पे ने मैच का पहला गोल 55वें मिनट में पेनल्टी किक पर किया. फ्रांस ने मैच के अधिकांश समय तक नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन पोलैंड को 76वें मिनट में VAR से पेनल्टी किक मिली. जिसक फायदा रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने उठाया और उन्होंने 79वें मिनट में अपनी टीम क लिए गोल दागा. बता दें की फ्रांस यूरो 2024 के नॉकआउट चरण में आगे बढ़ेगा. जबकि पोलैंड ने मंगलवार के मैच में अपना पहला अंक हासिल किया, लेकिन वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया. वहीं ऑस्ट्रिया ने नीदरलैंड को 3-2 से हराया. नतीजों के साथ, ऑस्ट्रिया ने छह अंकों के साथ ग्रुप जीता जबकि फ्रांस छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. नीदरलैंड चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा.
फ्रांस और पोलैंड के बीच रोमांचक मैच 1-1 पर हुआ ड्रा
Gulbadin Naib's Instagram story. 🤣#AFGvsBAN pic.twitter.com/AKlDXPYzD4— Sann (@san_x_m) June 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

