Premier League: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एस्टन विला को 3-2 से हराया, एलेजांद्रो गार्नाचो ने दागे दो गोल

रासमस के पहले प्रीमियर लीग गोल ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को एक शानदार जीत दिलाई. यूनाइटेड ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओल्ड ट्रैफर्ड में बॉक्सिंग डे की भीड़ के सामने एस्टन विला को 3-2 से हराया. यह मैनचेस्टर यूनाइटेड की चार लीग मैचों में पहली जीत थी जो उन्हें तालिका में छठे स्थान पर ले गई.

Alejandro Garnacho (Photo Credit: Man United)

मैनचेस्टर, 27 दिसंबर: रासमस के पहले प्रीमियर लीग गोल ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को एक शानदार जीत दिलाई. यूनाइटेड ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओल्ड ट्रैफर्ड में बॉक्सिंग डे की भीड़ के सामने एस्टन विला को 3-2 से हराया. यह मैनचेस्टर यूनाइटेड की चार लीग मैचों में पहली जीत थी जो उन्हें तालिका में छठे स्थान पर ले गई. यह भी पढ़ें: KL Rahul Century: केएल राहुल ने जड़ा 8वां टेस्ट शतक, टीम इंडिया का स्कोर 250 के करीब

एस्टन विला ने मैच की शुरुआत आक्रामक की. जिसका उन्हें फायदा मिला. टीम के लिए पहला गोल जॉन मैकगिन (21') ने किया. 1-0 से पहले ही आगे चल रही एस्टन की बढ़त मात्र पांच मिनट बाद दोगुनी हो गई जब लिएंडर डेंडोनकर ने 26वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल किया.

2-0 से पिछड़ने के बाद यूनाइटेड दबाव में दिखी लेकिन हॉफ टाइम के बाद मैच का पासा पलटा. एलेजांद्रो गार्नाचो ने 59वें मिनट में मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए पहला गोल दागा. यहां से टीम में उम्मीद जागी और उन्होंने तेजी से अटैक करना शुरु किया.

जल्द ही एलेजांद्रो ने अपना दूसरा गोल करते हुए 71वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया. मैच के अंतिम क्षणों में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई. लेकिन रासमस के मैच विनिंग गोल ने रोमांचक मैच में मैनचेस्टर की जीत की कहानी लिखी.

रासमस होजलुंड ने 82वें मिनट में अपना पहला गोल दागा और स्कोर अपनी टीम के पक्ष में 3-2 कर दिया. यहां से एस्टन वापसी नहीं कर पाई. एस्टन विला के पास शीर्ष पर चल रहे लिवरपूल के बराबर अंक हासिल करने का मौका था, लेकिन वह चूक गए क्योंकि उन्हें 11 मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू