खेल

Premier League: मैनचेस्टर सिटी ने ब्रेंटफोर्ड को 1-0 से हराया, एर्लिंग हालैंड ने दागा गोल

मैनचेस्टर सिटी ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ घरेलू जीत हासिल की. एर्लिंग हालैंड ने मैच का एकमात्र गोल किया, जिससे मैनचेस्टर सिटी ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ 1-0 से यह मैच अपने नाम किया. मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी.

Premier League: मैनचेस्टर सिटी ने ब्रेंटफोर्ड को 1-0 से हराया, एर्लिंग हालैंड ने दागा गोल
Manchester City (Photo Credit: Manchester City)

मैनचेस्टर (ब्रिटेन), 21 फरवरी: मैनचेस्टर सिटी ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ घरेलू जीत हासिल की. एर्लिंग हालैंड ने मैच का एकमात्र गोल किया, जिससे मैनचेस्टर सिटी ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ 1-0 से यह मैच अपने नाम किया. मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी. यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ध्रुव जुरेल को रांची टेस्ट के दौरान एमएस धोनी से मिलने की उम्मीद, कहा- मैंने हमेशा उनसे कुछ नया सीखा

मैनचेस्टर सिटी और ब्रेंटफोर्ड ने कई मौके बनाए लेकिन इन दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ एक चुनौतीपूर्ण डिफेंस पेश किया. मैच में शुरुआत से ही सीटी का दबदबा जरूर रहा लेकिन ब्रेंटफोर्ड के खिलाड़ियों ने भी हार नहीं मानी. हालांकि, मैच का एकमात्र और विनिंग गोल 71वें मिनट में एर्लिंग हालैंड ने सीटी के लिए किया.

इस जीत के साथ सिटी प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई. अब सीटी टेबल टॉपर लिवरपूल से मात्र एक अंक पीछे है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).