FIFA World Cup 2022: Senegal से हारकर फीफा विश्व कप से बाहर होने की कगार पर मेजबान Qatar
कतर की टीम के रक्षण में हुई चूक का पूरा फायदा उठाते हुए सेनेगल ने पहला गोल दागा और उसे शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में 3 . 1 से हराया.
FIFA World Cup 2022, Qatar vs Senegal: कतर की टीम के रक्षण में हुई चूक का पूरा फायदा उठाते हुए सेनेगल ने पहला गोल दागा और उसे शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में 3 . 1 से हराया. नीदरलैंड और इक्वाडोर ग्रुप ए का अगला मैच अगर ड्रॉ खेलते हैं या नीदरलैंड जीत जाता है तो कतर बाहर हो जायेगा. पिछले 12 साल से विश्व कप की तैयारी कर रही कतर की टीम एक सप्ताह भी टूर्नामेंट में टिक नहीं सकी. VIDEO: फीफा में ईरानी खिलाड़ियों को राष्ट्रगान गाने पर किया गया मजबूर! बेरहमी पर रोते प्रशंसक का वीडियो वायरल
इसके साथ ही विश्व कप के 92 वर्ष के इतिहास में कतर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मेजबान टीम बन गई . पहले मैच में उसे इक्वाडोर ने 2 . 0 से हराया था. दूसरी ओर पहले मैच में डच टीम से हारी सेनेगल टीम ने अपने अभियान को इस जीत के साथ ढर्रे पर लाया.
स्ट्राइकर बुलाये डिया ने कतर के डिफेंडर बुआलेम खाउखी की गलती का फायदा उठाकर पहला गोल कर दिया. फमारा डी ने दूसरे हाफ की शुरूआत में टीम की बढत दुगुनी कर दी. कतर के लिये सब्स्टीट्यूट मोहम्मद मुंतारी ने एक गोल दागा लेकिन छह मिनट बाद ही बाम्बा डिऐंग ने गोल करके सेनेगल को 3 . 1 से बढत दिला दी.
विश्व कप 2010 की मेजबान दक्षिण अफ्रीका ग्रुप चरण से बाहर होने वाली अकेली मेजबान टीम थी . दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि तीन मैचों में से एक जीता और एक ड्रॉ खेला था. कतर ने पहली बार विश्व कप की मेजबानी पर 220 अरब डॉलर खर्च किये हैं लेकिन एक विश्व स्तरीय फुटबॉल टीम नहीं उतार सका.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

