क्रिकेट

Lionel Messi ने भेजा MS Dhoni की बेटी जीवा को दिया ये स्पेशल गिफ्ट, मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना हुआ था पूरा

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के खिताब पर कब्जा किया. इस साल मेसी नें ट्रॉफी अपने नाम की. फीफा वर्ल्ड कप जीत के करीब हफ्ते भर बाद लियोनेल मेसी ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के लिए एक स्पेशल तोहफा भेजा है.

Lionel Messi ने भेजा MS Dhoni की बेटी जीवा को दिया ये स्पेशल गिफ्ट, मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना हुआ था पूरा
लियोनेल मेसी और जीवा धोनी (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: अर्जेंटीना (Argentina) ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में इतिहास रचा दिया हैं. लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने लंबे समय के बाद फीफा वर्ल्ड कप अपने नाम किया. मेसी ने जीत के करीब हफ्ते भर बाद टीम इंडिया के पूर्व महान कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा (Ziva) के लिए एक स्पेशल तोहफा भेजा है. एक ऐसा तोहफा जिसे पाने के लिए पूरी दुनिया तरसती है. Aus vs SA 2nd Test: चोटिल होने के बाद भी मिचेल स्टार्क ने की गेंदबाजी, उंगली से निकला खून (देखें तस्वीर)

बता दें कि कुछ दिनों पहले टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने बताया था कि लियोनेल मेसी ने बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह के लिए एक साइन की हुई जर्सी भेजी थी. अब यह भी सामने आ रहा है कि अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने एक और जर्सी एमएस धोनी की बेटी जीवा के लिए भेजी हैं. जीवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है. जिसमें लियोनेल मेसी द्वारा स्पेशल गिफ्ट की गई जर्सी दिखाई दे रही है. लियोनेल मेसी की फैन फॉलोइंग भारत में करोड़ों की संख्या में है. एमएस धोनी भी फुटबॉल के बहुत बड़े फैन हैं. धोनी ने कुछ साल पहले लियोनेल मेसी को लेकर एक ट्वीट भी किया था.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं. इस स्पेशल गिफ्ट की हुई गई जर्सी को लेकर एमएस धोनी की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

लियोनेल मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना हुआ था पूरा

बता दें कि लियोनेल मेसी ने अपने करियर में एक भी वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीती थी. फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में उनका यह सपना पूरा हो गया हैं. 90 मिनट तक अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थी. एक्स्ट्रा टाइम बाद मुकाबला 3-3 से बराबरी पर था. इस रोमांचक मुकाबले में लियोनेल मेसी ने कुल 2 गोल दागे थे. लियोनेल मेसी के पास वर्ल्ड कप में अब कुल 12 गोल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).